छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरों ने मोबाइल स्टोर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मरीन ड्राइव के सामने स्थित iNext मोबाइल स्टोर का शटर तोड़कर चोर अंदर घुसे और करीब 1 करोड़ 89 लाख रुपये का सामान लेकर फरार हो गए।
चोर दुकान से 173 iPhone के अलावा स्मार्ट वॉच, हेडफोन और DVR भी ले गए। दुकान संचालक ऋषभ डागा की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने 1 नवंबर की रात FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
