July 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

तलाक के बाद भी एक छत के नीचे रहेंगे पूर्व पति-पत्नी, बस मंज़िलें होंगी जुदा!

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है जहां तलाक के बाद भी पति-पत्नी एक ही मकान में रहेंगे, लेकिन अलग-अलग मंजिलों पर। वर्षों से चल रहे आपसी विवाद के चलते दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया था। मामला छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट तक पहुंचा, लेकिन कोर्ट से पहले ही दोनों पक्षों ने आपसी समझौते से हल निकाल लिया।

समझौते के अनुसार, तलाकशुदा पति ग्राउंड फ्लोर पर रहेगा जबकि पत्नी फर्स्ट फ्लोर पर निवास करेगी। दोनों के बीच यह सहमति बनी है कि वे एक-दूसरे के निजी जीवन में हस्तक्षेप नहीं करेंगे। कोर्ट ने इस आपसी सहमति को स्वीकार करते हुए केस समाप्त कर दिया।

यह मामला अब सामाजिक चर्चा का विषय बन गया है क्योंकि यह दिखाता है कि तलाक के बाद भी गरिमा और समझदारी से समाधान संभवहै।

Related posts

छत्तीसगढ़ में आईटीआई प्रवेश हेतु रिक्त सीटों पर पुनः ऑनलाइन आवेदन शुरू

admin

पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश! पति को शराब पिलाकर करंट से उतारा मौत के घाट

admin

अब बच्चों की उपस्थिति रजिस्टर के साथ मोबाइल ऐप में भी होगी दर्ज

admin

Leave a Comment