24.5 C
Raipur
October 22, 2026
The Defence
व्यवसाय

भारत में ही बनेगा अगला iPhone: ट्रम्प की मांग को ऐपल ने किया दरकिनार, ‘मेक इन इंडिया’ को दी प्राथमिकता

ऐपल ने एक बड़ा फैसला लेते हुए यह साफ कर दिया है कि iPhone अब भारत में ही बनाया जाएगा। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चाहते थे कि ऐपल अपने प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग अमेरिका में करे, लेकिन कंपनी ने उनके इस सुझाव को तवज्जो नहीं दी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में मैन्युफैक्चरिंग करने से ऐपल को लागत में कटौती, सप्लाई चेन में तेजी और सरकारी इंसेंटिव्स का बड़ा फायदा मिल रहा है। इसके अलावा, भारत एक तेजी से उभरता स्मार्टफोन मार्केट भी है, जिससे कंपनी को सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है।

मोदी सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल और उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजनाओं ने भी इस फैसले को आसान बना दिया है। कंपनी का ये कदम भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में ग्लोबल लीडर बना सकता है।

Related posts

सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड: गोल्ड ₹1.08 लाख पार, चांदी ₹1.24 लाख के ऊपर

admin

आज सोने में गिरावट, चांदी हुई महंगी: सोना ₹563 गिरकर ₹98,810 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹1.07 लाख प्रति किलो प

admin

अनिल अंबानी को बड़ा झटका: बैंक ऑफ इंडिया ने रिलायंस कम्युनिकेशंस का अकाउंट फ्रॉड घोषित, ₹700 करोड़ की हेराफेरी का आरोप

admin

Leave a Comment