देश में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, फिलहाल देशभर में 342 एक्टिव केस हैं। शुक्रवार को उत्तराखंड और हरियाणा में 3-3, जबकि उत्तर प्रदेश में 1 नया केस मिला है।
बीते तीन दिनों में महाराष्ट्र के ठाणे जिले से कोरोना के 10 नए मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है और संदिग्ध मामलों की ट्रैकिंग शुरू कर दी गई है।
हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग और हाथ धोना जैसे एहतियात फिर से जरूरी हो गए हैं।
