40 C
Raipur
June 13, 2026
The Defence
बड़ी खबर

“रायपुर में कोरोना की फिर दस्तक: बिना ट्रैवल हिस्ट्री का पहला मरीज मिला, नया वेरिएंट फैला रहा टेंशन”

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना वायरस का नया सब-वैरिएंट JN.1 का पहला मामला सामने आया है। मरीज को किसी भी तरह की विदेश या अन्य राज्यों की यात्रा की हिस्ट्री नहीं है, जिससे साफ है कि वायरस अब लोकल ट्रांसमिशन के जरिए फैल रहा है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मरीज को पिछले कुछ दिनों से बुखार, बदन दर्द और डायरिया की शिकायत थी। टेस्टिंग के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई और जीनोम सीक्वेंसिंग में JN.1 की पुष्टि हुई। मरीज को फिलहाल एक निजी अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है।

यह वैरिएंट पहले भी देश के कई राज्यों जैसे केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में मिल चुका है। इसकी खासियत है कि ये शरीर की इम्युनिटी को चकमा देकर तेजी से फैलता है, लेकिन अब तक इसके गंभीर मामलों की संख्या बेहद कम है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मास्क पहनना, सैनिटाइजर का इस्तेमाल और भीड़भाड़ से दूरी जैसे एहतियाती कदम दोबारा ज़रूरी हो गए हैं।

JN.1 कोरोना वैरिएंट क्या है?

JN.1 कोरोना वायरस का एक नया सब-वैरिएंट है, जो ओमिक्रॉन BA.2.86 (जिसे पियरोला कहा जाता है) से विकसित हुआ है। यह पहली बार 2023 में सामने आया था और अब कई देशों में फैल चुका है, जिनमें भारत भी शामिल है

विशेषताएं:

इसमें लगभग 30 जेनेटिक म्यूटेशन हैं।

यह शरीर की इम्यूनिटी को चकमा देने और तेजी से फैलने की क्षमता रखता है। इसकी संक्रमण दर ज्यादा है, लेकिन अधिकतर मामलों में लक्षण हल्के पाए गए हैं।

लक्षण (Symptoms):
JN.1 से संक्रमित मरीजों में ये लक्षण देखे गए हैं:

सूखी खांसी

बुखार

गले में खराश

सिरदर्द

थकान

भूख में कमी

डायरिया (ये खासतौर पर JN.1 में ज़्यादा देखा गया है)

कितना खतरनाक है?
अब तक के आंकड़ों के अनुसार, JN.1 से संक्रमित लोगों में अस्पताल में भर्ती होने की ज़रूरत कम पड़ी है। लेकिन यह बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों के लिए जोखिम भरा हो सकता है।

क्या करें सावधानी के तौर पर:-

सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनें

हाथों को बार-बार साबुन से धोएं या सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करें

भीड़भाड़ से बचे।

किसी भी लक्षण के दिखते ही जांच करवाएं

Related posts

ऑस्ट्रेलिया में नाबालिगों का सोशल मीडिया अकाउंट बैन: 16 साल से कम उम्र के बच्चों को Facebook–Instagram पर एंट्री नहीं

admin

114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को हरी झंडी

admin

कपिल राज का इस्तीफा: दो मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार करने वाले ईडी अधिकारी ने छोड़ी जिम्मेदारी

admin

Leave a Comment