29.3 C
Raipur
October 24, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

“रायपुर के स्पा सेंटरों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 80 से ज्यादा ठिकानों पर छापा, कई जगह मिले आपत्तिजनक सामान”

राजधानी रायपुर में मंगलवार को पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। शहर के 80 से अधिक स्पा और मसाज सेंटरों पर एक साथ छापा मारा गया। यह कार्रवाई अलग-अलग थानों की टीमों और क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने मिलकर की।

छापे की यह मुहिम सुबह से ही शुरू हो गई थी। टीमों ने अलग-अलग इलाकों में स्थित सेंटरों में दस्तक दी। कई जगहों पर सेंटर के भीतर आपत्तिजनक गतिविधियां पकड़ी गईं। पुलिस को कुछ स्थानों से आपत्तिजनक वस्तुएं, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज भी बरामद हुए हैं।

कई स्पा सेंटरों में मिली अनियमितताएं:

कार्रवाई के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ स्पा सेंटर बिना लाइसेंस के चल रहे थे, तो कुछ ने दिए गए नियमों का उल्लंघन किया था। कई सेंटरों पर महिला और पुरुष कर्मियों की संख्या तय सीमा से अधिक पाई गई, जबकि कुछ सेंटरों में सीसीटीवी न होने पर भी सवाल उठे।

पुलिस की कार्रवाई जारी:

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद की गई है। जांच के बाद जिन सेंटरों में अनियमितताएं पाई गई हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक का बयान:

एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया, “स्पा सेंटर की आड़ में कुछ जगहों पर अवैध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। इसी के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। हमारा मकसद शहर में अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था बनए रखना है।”

Related posts

“स्पेशल एजुकेटर भर्ती में पात्र अभ्यर्थियों की अंतरिम सूची जारी, 28 अक्टूबर को होगा दावा-आपत्ति

admin

गरबा कार्यक्रम से लौटते वक्त हुआ हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, चालक गिरफ्तार

admin

धान खरीदी में अव्यवस्था पर कांग्रेस का हंगामा: टोकन लिमिट बढ़ाने और परिवहन नियमित करने की मांग, 17 दिसंबर से तालाबंदी की चेतावनी

admin

Leave a Comment