24.5 C
Raipur
September 9, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

“कोरबा में एक्स-बॉयफ्रेंड की सनक: नाबालिग गर्लफ्रेंड के सीने में चाकू घोंपा, बोला- ‘किसी और की नहीं होने दूंगा'”

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में प्रेम संबंध का खौफनाक अंत सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी नाबालिग एक्स-गर्लफ्रेंड पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना शनिवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के डिंगापुर रिक्शा पारा में हुई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

एकतरफा प्यार बना जानलेवा

जानकारी के मुताबिक, आरोपी और पीड़िता के बीच एक साल तक प्रेम संबंध रहा। हालांकि, कुछ समय पहले लड़की ने रिश्ता खत्म कर दिया था, जिससे नाराज होकर युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया। उसने लड़की के सीने में चाकू से वार किया और कहा, “किसी और की नहीं होने दूंगा।”

पहले भी दी थी धमकी

पीड़िता ने बताया कि आरोपी पहले भी उसे धमकाता रहा है। यहां तक कि जेल में रहते हुए भी उसने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। लड़की ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने कहा था, “तू मुझे छोड़ नहीं सकती, अगर छोड़ा तो जान से मार दूंगा।”

पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर हत्या के प्रयास, धमकी और पोक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि जेल में रहते हुए आरोपी ने लड़की को धमकी कैसे दी।

लड़की की गुहार

घबराई हुई लड़की ने कहा, “मुझे अब भी डर है कि वो फिर कुछ कर सकता है। मुझे और मेरे परिवार को सुरक्षा चाहिए।”

Related posts

रायपुर नगर निगम की MIC बैठक आज, नई सेटअप डिमांड और बजट पर होगा मंथन, विकास कार्यों की होगी समीक्षा

admin

स्कूलों में शिक्षक संकट दूर करने की तैयारी, 5 हजार भर्तियों को हरी झंडी; 292 नए पद सृजित

admin

गरियाबंद-नारायणपुर में बड़ी सफलता: 10 नक्सली ढेर, 16 ने किया आत्मसमर्पण

admin

Leave a Comment