30.1 C
Raipur
September 8, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में मैंगो फेस्टिवल की धूम: पाकिस्तान की ‘हूर’ से लेकर बस्तर के आम, 200+ वैराइटी ने लूटी महफिल

रायपुर, 9 जून 2025: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मैंगो फेस्टिवल ने आम प्रेमियों का दिल जीत लिया। रायपुर कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित इस प्रदर्शनी में पाकिस्तान की मशहूर ‘हूर’ (जिसे ‘पाकिस्तान की अप्सरा’ भी कहा गया) से लेकर बस्तर और अफगानिस्तान तक के 200 से ज्यादा किस्मों के आम प्रदर्शित किए गए। इनमें 2 इंच से लेकर 15 इंच तक के आकार वाले आमों ने सबका ध्यान खींचा।फेस्टिवल में छत्तीसगढ़ के स्थानीय आमों के साथ-साथ विदेशी वैराइटी ने भी सुर्खियां बटोरीं। खासतौर पर भारत-पाक सीमा पर तनाव के बीच पाकिस्तानी ‘हूर’ आम को प्रदर्शनी में शामिल करने का निर्णय चर्चा का विषय रहा। मुख्यमंत्री ने भी इस आयोजन में शिरकत की और ‘हूर’ आम की तारीफ करते नजर आए।आयोजकों के मुताबिक, फेस्टिवल का उद्देश्य स्थानीय और विदेशी आमों की विविधता को बढ़ावा देना है। प्रदर्शनी में आए दर्शकों ने न केवल आमों का स्वाद लिया, बल्कि उनकी खेती और विशेषताओं के बारे में भी जानकारी हासिल की। यह आयोजन आम प्रेमियों के लिए एक अनूठा अनुभव साबित हुआ

15 इंच लंबे आम से लेकर 200 ग्राम के बौनों तक

  • प्रदर्शनी में 2 इंच से लेकर 15 इंच तक के आमों ने लोगों को चौंकाया
  • दशहरी, तोतापरी, लंगड़ा, चौसा, अल्फांसो के साथ-साथ विदेशी वैरायटी जैसे मियाजाकी (जापान), टॉमी एटकिन्स (फ्लोरिडा), गोल्डन नगेट्स (दक्षिण अफ्रीका)
  • छत्तीसगढ़ की देसी किस्में – हाथीझुल, सरईपाट, खम्हारी भी आकर्षण का केंद्र रहीं

56 व्यंजनों में आम: कैंडी, अचार से लेकर हलवा तक

  • आम से बने 56 प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन
  • आम बर्फी, आम हलवा, पना, आम चिप्स, अचार, आम कैंडी की खूब बिक्री
  • IGKV के फूड एंड न्यूट्रिशन विभाग ने किया स्टॉल का संचालन

Related posts

मोबाइल चोरी से खुला बड़ा ठगी नेटवर्क: हेल्थ विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के खाते से 2.26 लाख की निकासी, आरोपी गिरफ्तार

admin

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत पर संकट गहराया: टोकन ऐप ठप

admin

नवा रायपुर बनेगा सौर ऊर्जा का हब, सरकार ने दिखाई हरी झंडी

admin

Leave a Comment