September 4, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर डूबा बारिश में: घंटेभर की तेज़ बरसात ने खोली नाली व्यवस्था की पोल, 15 जिलों में यलो अलर्ट

रायपुर. मंगलवार की सुबह रायपुर शहर में तेज़ बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। करीब एक घंटे की मूसलाधार बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए। सड़कों पर गाड़ियां रेंगने लगीं, तो कई दोपहिया वाहन बंद पड़े दिखे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में गरज-चमक के साथ तेज़ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। 15 जिलों में थंडरस्टॉर्म का येलो अलर्ट भी घोषित किया गया है।

बिजली गिरने की आशंका, अगले 48 घंटे संवेदनशील

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिणी छत्तीसगढ़ से शुरू हुआ लो-प्रेशर सिस्टम रायपुर और आस-पास के जिलों को प्रभावित कर रहा है। अगले 48 घंटों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। विभाग ने लोगों को खुले में मोबाइल या लोहे के सामान का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है।

ये इलाके सबसे ज़्यादा प्रभावित

इलाका स्थिति

  • मौदहापारा नालियों से पानी उफनकर सड़कों पर
  • शंकर नगर गाड़ियों के पहिए पानी में डूबे
  • टिकरापारा घरों में घुसा पानी
  • पंडरी बस स्टैंड यात्रियों को भारी परेशानी

कहां-कहां अलर्ट जारी

  • रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर, कोरबा, राजनांदगांव समेत 15 जिलों में येलो अलर्ट।
  • गरज-चमक के साथ 40–50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाओं की चेतावनी
  • निचले इलाकों में जलभराव और पेड़ गिरने की आशंका

Related posts

“अनुभवी शिक्षकों के लिए अलग TET परीक्षा की मांग, टीचर्स एसोसिएशन ने DPI को सौंपा प्रस्ताव”

admin

लेनदेन विवाद में दोस्त को ट्रेन के सामने धकेला; रायपुर में दो युवकों को 10-10 साल की सजा, हत्या के प्रयास का मुकदमा चला

admin

रायपुर के होटल में मिली दो विदेशी युवतियों पर केस दर्ज, दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर होगी डिपोर्ट कार्रवाई

admin

Leave a Comment