September 7, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

“रायपुर में सूदखोर के घर छापे के दौरान बवाल: पत्रकारों से बदसलूकी, कैमरा तोड़ा, दो महिलाएं गिरफ्तार”

रायपुर शहर में एक बड़ी घटना उस समय सामने आई जब कथित सूदखोरी के आरोपों में घिरे वीरेंद्र तोमर के घर मीडिया कवरेज के दौरान पत्रकारों से बदसलूकी की गई। घटना ने तब तूल पकड़ा जब कवरेज कर रहे पत्रकारों के साथ न केवल धक्का-मुक्की हुई, बल्कि उनका कैमरा भी तोड़ दिया गया। यह सब उस वक्त हुआ जब पत्रकार वीरेंद्र तोमर की अवैध गतिविधियों को उजागर करने के लिए उसके निवास पर रिपोर्टिंग करने पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि पत्रकारों के पहुंचने के कुछ ही देर बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और मौके पर मौजूद महिला वकील और खुद वीरेंद्र तोमर की पत्नी शुभ्रा तोमर ने कैमरा तोड़ने के साथ-साथ पत्रकारों के साथ हाथापाई की। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। स्थानीय थाने में इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है।

घटना के बाद पत्रकार संघ ने इस तरह की बदसलूकी की कड़ी निंदा की है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है।

Related posts

मुंगेली को मिला नया ट्रांसपोर्ट हब: मुख्यमंत्री ने किया परिवहन कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं बनेंगे लाइसेंस और पंजीयन

admin

NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी की उपस्थिति में गृह मंत्री निवास का घेराव करेगी NSUI 

admin

दुर्ग में शिक्षक संकट पर फूटा गुस्सा: स्कूलों की बदहाल व्यवस्था से नाराज़ बच्चों ने सड़क पर बैठकर लगाया चक्का जाम, पालक भी हुए शामिल

admin

Leave a Comment