30.1 C
Raipur
September 8, 2026
The Defence
राजनीति

आंध्र प्रदेश के पूर्व CM जगन पर FIR, रोड शो में कार से हुई पार्टी कार्यकर्ता की मौत, जांच शुरू

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और YSR कांग्रेस पार्टी के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ एक गंभीर FIR दर्ज की गई है। यह FIR गुंटूर जिले के बाहरी इलाके में बुधवार को हुई एक दर्दनाक दुर्घटना के बाद दर्ज की गई, जिसमें एक 65 वर्षीय पार्टी कार्यकर्ता की मौत हो गई।

क्या है मामला?

18 जून को आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले के रेंटापल्ली में जगन मोहन रेड्डी रोड शो कर रहे थे। इसी दौरान एक बुजुर्ग समर्थक चेली सिंगैया (55) कार के पास फूल बरसाने पहुंचे, लेकिन जगन की कार ने उन्हें कुचल दिया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें साफ दिख रहा है कि काफिले की कार सिंगैया पर चढ़ जाती है और आगे बढ़ जाती है।

पुलिस जांच में पता चला कि जिस वाहन ने हादसा किया वह जगन के आधिकारिक काफिले का हिस्सा नहीं था, बल्कि एक निजी वाहन था। इस बात ने मामले को और जटिल बना दिया है।

विपक्षी दल तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ने इस हादसे को लेकर जगन मोहन रेड्डी पर सख्त आरोप लगाए हैं। वहीं, YSR कांग्रेस पार्टी ने इस घटना को एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना बताते हुए इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिशों को खारिज किया है।

5 दिन बाद FIR, हत्या जैसी धाराएं
  • 23 जून को गुन्टूर पुलिस ने FIR दर्ज की।

  • जगन मोहन रेड्डी, उनके ड्राइवर रमना रेड्डी, YSRCP नेता व पूर्व मंत्री सुब्बा रेड्डी, विधायक वेंकटरमैया, पूर्व मंत्री विदादाला राजिनी और PA नागेश्वर रेड्डी को आरोपी बनाया गया।

  • FIR में BNS की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या), 49 (मानव जीवन को खतरे में डालना) और 106(1) (लापरवाही से मौत) जोड़ी गईं।

पुलिस सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच कर रही है और घटना की गहराई से छानबीन जारी है। पुलिस की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

छत्तीसगढ़ राज्यसभा सीट पर BJP का सियासी संदेश: लक्ष्मी वर्मा पर भरोसा, दिग्गज दावेदारों की उम्मीदें टूटीं

admin

एनडीए की जीत के बाद BJP का ‘आंतरिक सफाई अभियान’, पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह निलंबित

admin

बीजेपी अध्यक्ष पद की रेस में नितिन नबीन सबसे आगे: 18 जनवरी से चुनाव प्रक्रिया, इसी महीने बने कार्यकारी अध्यक्ष

admin

Leave a Comment