28.1 C
Raipur
September 6, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

नशे में धुत्त आरक्षक का तांडव: बेल्ट से पुलिसकर्मी पर हमला, ड्राइवर की भी पिटाई, SP ने लिया एक्शन

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़: नशे में चूर पुलिस आरक्षक महेंद्र साहू ने राजनांदगांव के जिला अस्पताल में हंगामा मचाते हुए एक अन्य पुलिसकर्मी पर बेल्ट से हमला कर दिया। इतना ही नहीं, उसने डायल 112 के चालक प्रवीण कुमार साहू की भी जमकर पिटाई की। इस शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद SP मोहित गर्ग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरक्षक महेंद्र साहू को निलंबित कर दिया। मामले की प्राथमिक जांच के लिए CSP राजनांदगांव को निर्देश दिए गए हैं।

क्या है पूरा मामला?

घटना 29 जून की रात की है, जब आरक्षक महेंद्र साहू, जो रक्षित केंद्र राजनांदगांव में पदस्थ है, डायल 112 की ड्यूटी पर था। उसकी ड्यूटी रात 9 बजे से सुबह 9 बजे तक थाना लालबाग में चालक प्रवीण कुमार साहू के साथ थी। नशे की हालत में साहू ने बिना वर्दी पहने चालक को पाटेकोहरा जाने के लिए कहा, जिसका चालक ने विरोध किया। इस बात पर साहू ने चालक की पिटाई कर दी। चालक की शिकायत पर जब उसे मुलाहिजा के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, तब वहां साहू ने प्रधान आरक्षक प्रभात तिवारी पर बेल्ट से हमला कर दिया। अन्य पुलिसकर्मियों और स्टाफ ने उसे नियंत्रित कर बेल्ट छीनी

वायरल वीडियो ने खोली पोल

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें साहू की हरकतें साफ दिखाई दे रही हैं। वीडियो में साहू नशे में धुत्त हालत में बेल्ट से हमला करता नजर आ रहा है। SP मोहित गर्ग ने बताया कि साहू ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम और पुलिस रेगुलेशन का उल्लंघन किया। नशे में ड्यूटी पर होना और सहकर्मियों व चालक के साथ दुर्व्यवहार को गंभीर अनुशासनहीनता माना गया।

SP ने कहा, “पुलिस का मर्यादित व्यवहार होना चाहिए। इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।” निलंबन के साथ ही मामले की गहन जांच के आदेश दिए गए हैं। इस घटना ने पुलिस विभाग की छवि पर सवाल उठाए हैं, और स्थानीय लोग इसे शर्मनाक बता रहे हैं।

Related posts

असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती: 25 वर्षीय युवक तीन माह के लिए जिलाबदर, 7 दिन में 6 जिलों की सीमा छोड़ने का आदेश

admin

दुर्ग में BJP प्रदेश अध्यक्ष का काफिला रोका; रजिस्ट्री शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में उग्र प्रदर्शन, पुलिस से झूमाझटकी

admin

बिलासपुर के शनिचरी बाजार में भीषण आग से मची तबाही, लाखों का नुकसान

admin

Leave a Comment