26.5 C
Raipur
July 25, 2026
The Defence
देश विदेश

जापान के टोकारा में धरती 14 दिन से कांप रही है: 1000 से ज्यादा भूकंप, हर घंटे झटके; वैज्ञानिक बोले- जल्द आ सकता है तबाही वाला ‘मेगा क्वेक’

टोक्यो | 3 जुलाई 2025। जापान के टोकारा द्वीपों में बीते 14 दिनों से धरती लगातार कांप रही है। अब तक 1000 से ज्यादा भूकंप दर्ज हो चुके हैं, और झटकों का सिलसिला थम नहीं रहा। इसे ‘Earthquake Swarm’ कहा जा रहा है—यानि ऐसे भूकंपों की झुंड जिसमें एक के बाद एक लगातार कंपन होता है।

जापान सरकार और वैज्ञानिकों की चिंता गहराई हुई है, क्योंकि आने वाले 30 वर्षों में एक विनाशकारी भूकंप की आशंका जताई गई है, जिसमें करीब 3 लाख जानें जा सकती हैं।

हर दिन 70 से 100 बार हिल रही है जमीन

  • टोकारा द्वीप जापान के कागोशिमा प्रांत में है
  • भूकंपों की तीव्रता 3.5 से 5.5 के बीच
  • कुछ झटके समुद्र तल के बेहद करीब, जिससे सुनामी की आशंका भी बढ़ गई है
  • 500 से ज्यादा लोग अस्थायी राहत शिविरों में शिफ्ट किए गए

वैज्ञानिकों की चेतावनी:

“ये झटके किसी बड़े भूकंप की भूमिका बन सकते हैं। नानकाई ट्रफ में तनाव लगातार बढ़ रहा है।”

– जापान मीटियोरोलॉजिकल एजेंसी

जापान: ‘Ring of Fire’ में सबसे संवेदनशील

  • जापान में हर साल 1500 से ज्यादा भूकंप आते हैं
  • 2011 के फुकुशिमा भूकंप और सुनामी ने 18,000 से ज्यादा लोगों की जान ली थी
  • अब Nankai Trough Megaquake को लेकर सबसे ज्यादा डर

क्या होता है Earthquake Swarm?

  • जब किसी इलाके में लगातार, छोटे-छोटे लेकिन दर्जनों भूकंप आते हैं
  • ये किसी बड़े भूगर्भीय तनाव की ओर इशारा करते हैं
  • ऐसा अक्सर ज्वालामुखीय इलाकों में देखा जाता है

आंकड़ों में जापान का संभावित खतरा:

संभावित आपदा अनुमानित प्रभाव

  • नानकाई ट्रफ मेगा भूकंप तीव्रता 8.0+
  • अनुमानित मौतें 3 लाख तक
  • घर तबाह 45 लाख से ज्यादा
  • आर्थिक नुकसान $1 ट्रिलियन तक

 सरकार की तैयारी तेज:

  • समुद्री इलाकों में अलर्ट
  • आपदा प्रबंधन बल एक्टिव
  • इमारतों की जांच शुरू
  • मोबाइल पर रीयल टाइम अलर्ट सिस्टम चालू किया गया

जापान में भूकंप कोई नई बात नहीं, लेकिन टोकारा जैसी Earthquake Swarm बेहद असामान्य और गंभीर चेतावनी है। वैज्ञानिक मानते हैं कि धरती कुछ बड़ा कहने की कोशिश कर रही है, सवाल ये है कि क्या इंसान समय रहते सुन पाएगा?

Related posts

नेताओं की हवस का दलाल निकला DMK नेता? पत्नी बोली- मुझे भी बेडरूम में धकेला गया

admin

PM मोदी को घाना का सर्वोच्च सम्मान, भारत-घाना के बीच 4 बड़े समझौते; आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का ऐलान

admin

PM मोदी की कड़ी चेतावनी: ‘हमला हुआ तो जवाब होगा घातक’ पाकिस्तान को दी दो टूक, परमाणु धमकी से नहीं डरेंगे

admin

Leave a Comment