24 C
Raipur
September 10, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

मोवा से जोरा सिर्फ 10 मिनट में: डबल डेकर फ्लाईओवर से एयरपोर्ट और नवा रायपुर की सीधी कनेक्टिविटी

रायपुर | राजधानी रायपुरवासियों को ट्रैफिक से राहत देने और तेज रफ्तार सफर का अनुभव देने के लिए एक्सप्रेस-वे-2 की सौगात मिलने जा रही है। मोवा से जोरा तक करीब 10 किलोमीटर लंबा ये रूट ऐसा होगा, जहां आपको एक बार भी सिग्नल पर रुकना नहीं पड़ेगा। 7 बड़े सिग्नल फ्री किए जाएंगे। इसका मतलब – बिना ब्रेक के, सिर्फ 10 मिनट में जोरा पहुंचिए।

प्रोजेक्ट की खास बातें:

  • मोवा से जोरा तक बनेगा नया एक्सप्रेस-वे-2
  • डबल-डेकर फ्लाईओवर होगा – नीचे लोकल ट्रैफिक, ऊपर हाई-स्पीड गाड़ियां
  • 7 प्रमुख चौराहे और सिग्नल पर फ्लाईओवर, ताकि सफर निर्बाध हो
  • एयरपोर्ट और नवा रायपुर की सीधी कनेक्टिविटी
  • निर्माण की शुरुआत जल्द, DPR अंतिम चरण में

कहां-कहां बनेंगे फ्लाईओवर?

रावणभाठा, फाफाडीह, शंकर नगर, सड्डू, तेलीबांधा, कलेक्टोरेट चौक सहित 7 बड़े पॉइंट्स पर यातायात को बिना रोके किया जाएगा डायवर्ट। स्मार्ट सिटी कॉन्सेप्ट पर आधारित प्लानिंग

फायदे क्या होंगे?

  • ट्रैफिक जाम से राहत
  • समय और ईंधन की बचत
  • पब्लिक ट्रांसपोर्ट और इमरजेंसी वाहनों की तेजी से मूवमेंट
  • नया रायपुर, एयरपोर्ट तक स्मूद और फास्ट कनेक्शन

क्या कहती है जनता?

“अभी ऑफिस टाइम में 30-40 मिनट लग जाते हैं जोरा से मोवा आने में। नया फ्लाईओवर बनेगा तो समय की बड़ी बचत होगी।”

Related posts

रायपुर का नंदनवन बनेगा एडवेंचर हब: हवा में जिपलाइन का रोमांच, झील में बोटिंग और हेल्दी फूड का मजा एक साथ

admin

नंदनवन जंगल सफारी जाने का बना रहे थे प्लान? पहले पढ़ लें ये बड़ी खबर

admin

समता एक्सप्रेस में महिला का पर्स पार, 9 लाख के जेवरात चोरी

admin

Leave a Comment