25.1 C
Raipur
September 9, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

“ठेकेदारों से दूरी और संगठन से समन्वय बनाएं: मैनपाट में नड्डा का निर्देश विधायकों-सांसदों को”

छत्तीसगढ़ के मैनपाट में आयोजित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जनप्रतिनिधियों को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के सांसदों और विधायकों को भ्रष्टाचार और ठेकेदारी व्यवस्था से दूर रहना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि वे ठेकेदारों या अन्य बाहरी प्रभावों के चंगुल में फंसे तो अगला चुनाव जीतना उनके लिए मुश्किल हो जाएगा।

नड्डा ने जोर देकर कहा कि जनप्रतिनिधियों को ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए जिससे यह लगे कि वे ही सर्वोपरि हैं। उन्होंने फालतू बयानबाजी से बचने की सलाह दी और कहा कि पार्टी की प्राथमिकता जनता और संगठन है, न कि व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा।

अपने संबोधन में नड्डा ने सत्ता और संगठन के बीच समन्वय बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे संगठन के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर काम करें और जनता से सीधा संपर्क बनाएं। साथ ही, भाजपा की डबल इंजन सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी।

उन्होंने सांसदों और विधायकों को आने वाली कार्ययोजनाओं के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सतीश, प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Related posts

भिलाई में पुरानी रंजिश का खूनी खेल: चाय दुकान के पीछे युवक पर कटर से हमला

admin

इंदौर हादसे के बाद सतर्क हुआ रायपुर निगम: जल बोर्ड गठन से लेकर नो-फ्लेक्स जोन तक MIC की बैठक में लिए गए 10 अहम फैसले

admin

लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी, रायपुर में 3 लोगों से 86 हजार रुपये ऐंठे

admin

Leave a Comment