July 22, 2026
The Defence
बड़ी खबर

इस्कॉन के शाकाहारी रेस्टोरेंट में मांस परोसकर युवक ने उड़ाया आस्था का मज़ाक, सोशल मीडिया पर बवाल

लंदन स्थित इस्कॉन मंदिर द्वारा संचालित गोविंदा रेस्टोरेंट में हाल ही में एक शर्मनाक और विवादित घटना घटी, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों की भावनाओं को आहत किया और भारी विवाद खड़ा कर दिया। एक अफ्रीकी-ब्रिटिश व्यक्ति द्वारा जानबूझकर इस पवित्र स्थान की मर्यादा को भंग करने की कोशिश की गई, जब वह शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में मांस लेकर पहुंचा और वहां मौजूद भक्तों व कर्मचारियों के सामने चिकन परोसने लगा।

यह रेस्टोरेंट हिंदू आस्थावानों के लिए एक पवित्र स्थान के रूप में जाना जाता है, जहां केवल शुद्ध शाकाहारी भोजन परोसा जाता है। वायरल वीडियो के अनुसार, वह व्यक्ति रेस्टोरेंट में आया और कर्मचारियों से चिकन की मांग की। जब कर्मचारियों ने मांस देने से मना किया और बताया कि यह एक शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट है, तो उसने जानबूझकर अपने बैग से केएफसी चिकन का डिब्बा निकाला और सबके सामने खाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, उसने वहां मौजूद भक्तों और ग्राहकों को भी चिकन परोसा।

इस हरकत से रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा कर्मचारियों को बुलाना पड़ा। हालांकि तब तक वह व्यक्ति वहां से निकल चुका था। इस घटना के वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भारी रोष फैल गया। लोग इस कृत्य को धार्मिक आस्था का मज़ाक बताते हुए उस व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह घटना न केवल धार्मिक भावनाओं का अपमान है, बल्कि सामाजिक सौहार्द और शांति के लिए भी एक गंभीर चुनौती है। धार्मिक स्थलों की मर्यादा और उनकी मान्यताओं का सम्मान करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। ऐसी घटनाएं सामाजिक और धार्मिक सद्भावना को आहत करती हैं, और इस पर रोक लगाने के लिए प्रशासन को कठोर कदम उठाने चाहिए।

Related posts

मणिपुर में हालात बिगड़े: हाईवे बंद, जरूरी सामान के लिए मची होड़, 5 जिलों में इंटरनेट बंद

admin

प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं के साथ क्या होता है? Kiara Advani ने बताया ऐसा सच, सुनकर रह जाएंगे दंग!

admin

प्रेग्नेंट पत्नी ने रचाया खौफनाक षड्यंत्र: प्रेमी संग मिलकर पति की बीच रास्ते में गोली मारकर हत्या

admin

Leave a Comment