September 5, 2026
The Defence
मनोरंजन

आमिर खान बोले – ‘लाल सिंह चड्ढा’ की नाकामी ने तोड़ दिया अंदर से, अब बच्चों की फिल्मों पर करेंगे काम

मुंबई।बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने खुलासा किया है कि उनकी पिछली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की असफलता ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया। उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा झटका बताया है। हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ के प्रमोशन के दौरान आमिर ने कहा कि अब वे बच्चों के लिए फिल्में बनाने पर ध्यान देंगे।

आमिर ने बताया, “लाल सिंह चड्ढा मेरे दिल के बहुत करीब थी। मैंने उसे पूरी ईमानदारी और लगन से बनाया था, लेकिन जब दर्शकों से वो प्यार नहीं मिला जिसकी मुझे उम्मीद थी, तो बहुत तकलीफ हुई।” उन्होंने इसे अपने करियर का सबसे बड़ा थप्पड़ कहा, जिससे वह डिप्रेशन में भी चले गए थे।

आमिर ने बताया कि इस मुश्किल वक्त में उनका परिवार और दोस्त उनके साथ मजबूती से खड़े रहे। उन्होंने कहा, “मेरे बेटे जुनैद, बेटी आयरा, पत्नी किरण, बेटा आज़ाद और मां-अम्मी, बहन निखत और पापा ने मुझे संभाल लिया। दोस्तों ने भी मेरा हौसला बढ़ाया।”

अब आमिर खान ‘सितारे ज़मीन पर’ के ज़रिए फिर से बच्चों के लिए प्रेरणादायक कहानियां लेकर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब उनका फोकस ऐसे सिनेमा पर होगा जो बच्चों की सोच को निखारे और समाज में सकारात्मक बदलाव लाए।

Related posts

धुरंधर में रहमान डकैत बनकर छाए अक्षय खन्ना: दमदार एक्टिंग पर फैन्स दीवाने, फराह खान ने की ऑस्कर की मांग—अरबी सॉन्ग हुआ ट्रेंड

admin

बिलासपुर में 14 नवंबर से शुरू होगा विशाल स्वदेशी मेला– शुभारंभ करेंगें उप–मुख्यमंत्री

admin

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का तूफान, 8 दिनों में 200 करोड़ पार; रेड-2 और सिकंदर के रिकॉर्ड ध्वस्त

admin

Leave a Comment