36.2 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

नशे में दरवाज़ा पीटा, पड़ोसी ने काट डाला: रायपुर में देर रात विवाद बना जानलेवा, नारियल काटने वाले औजार से हमला

रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में रविवार रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। नारियल काटने वाले धारदार हथियार से एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक का कसूर सिर्फ इतना था कि वह पड़ोसी के घर का दरवाजा बार-बार पीट रहा था। गुस्से में आकर पड़ोसी ने हथियार उठा लिया और सीधे वार कर दिया।

 क्या हुआ उस रात?

जानकारी के अनुसार, मृतक युवक नशे की हालत में था और रात करीब 11 बजे अपने पड़ोसी के घर बार-बार दस्तक दे रहा था। पहले तो परिवार ने अनदेखा किया, लेकिन बार-बार की हरकत से गुस्से में आए एक शख्स ने घर में रखे नारियल काटने वाले औजार से युवक पर हमला कर दिया।

एक ही वार बना जानलेवा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी ने सिर्फ एक वार किया लेकिन वह इतना गहरा था कि मौके पर ही युवक की मौत हो गई। शोर सुनकर पहुंचे अन्य पड़ोसी तुरंत पुलिस को बुलाया।

आरोपी गिरफ्तार, हत्या का मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने गुस्से में आकर हत्या करना कबूला है। आरोपी पर हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मृतक की पहचान और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

बिलासपुर में बीट गश्त फिर से पूरी मजबूती से लागू, पुलिसिंग सख्त

admin

खेत में पैरा जलने के दौरान बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, आग हादसा या साजिश—पुलिस जांच में जुटी

admin

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप: पूर्व मंडी अधिकारी गिरफ्तार, रायगढ़ से पकड़ाया आरोपी

admin

Leave a Comment