April 17, 2026
The Defence
अन्य

राजा की हत्या में सोनम का पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड, रैपिडो ड्राइवर और बेरोजगार साथी भी शामिल

इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में आरोपियों की प्रोफाइल सामने आई: सोनम के पिता की दुकान में काम कर चुका है मुख्य आरोपी राज, रैपिडो ड्राइवर और बेरोजगार युवक की भी भूमिका

क्या है पूरा मामला?

  • राजा रघुवंशी और पत्नी सोनम 22 मई को हनीमून के लिए मेघालय गए थे।
  • 23 मई को राजा लापता हो गया, और 2 जून को उसका शव गहरी खाई में मिला।
  • पहले यह दुर्घटना लग रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम में गले पर चाकू जैसे हथियार (डाओ) से वार की पुष्टि हुई।

पुलिस ने किया खुलासा – ये हैं आरोपी:

1. राज कुशवाहा

सोनम के पिता की दुकान में पहले काम करता था। सोनम के साथ संपर्क में था, उसी ने मर्डर प्लान को अंजाम दिया। हत्या से पहले मेघालय पहुँचा, वारदात के बाद वापस लौट आया

2. रैपिडो ड्राइवर

  • यात्राओं में मदद की
  • घटनास्थल तक पहुँचने में मुख्य सहयोगी रहा

3. तीसरा आरोपी – बेरोजगार युवक

  • मर्डर के समय राज के साथ था
  • हत्या में प्रत्यक्ष भूमिका निभाई

मोटिव: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और साजिश

  • सोनम और राज के बीच कथित प्रेम संबंध
  • राजा को रास्ते से हटाकर राज और सोनम एक साथ रहना चाहते थे

आरोप है कि सोनम ने योजना बनाकर तीन लोगों को मेघालय भेजा

सबूतों से हुआ खुलासा

  • होटल से निकले सीसीटीवी फुटेज
  • फोन कॉल्स और चैट रिकॉर्ड
  • हत्या के बाद सोनम ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।

परिवार और प्रशासन की प्रतिक्रिया

राजा के भाई ने CBI जांच की मांग की। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय जांच एजेंसी से जांच की सिफारिश की। मेघालय पुलिस ने कहा, “कोई नहीं बचेगा, सबूत पक्के हैं”

Related posts

आज का राशिफल: 3 जुलाई 2025, गुरुवार विक्रम संवत 2082, आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि

admin

गैरमर्द से रिश्ते पर टूटा रिश्ता: हाईकोर्ट ने पति को तलाक का हकदार माना फेसबुक पर बॉयफ्रेंड से अश्लील चैट, दो बार घर से भागी महिला; कोर्ट बोला- “यह विश्वासघात है, आत्मसम्मान से समझौता नहीं”

admin

Realme P4x 5G भारत में लॉन्च: 7,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और Dimensity 7400 चिपसेट; कीमत ₹15,499 से शुरू

admin

Leave a Comment