21.8 C
Raipur
October 27, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

“छत्तीसगढ़ में रेत माफिया की कमर टूटी, 400 ट्रैक्टर रेत जब्त”

छत्तीसगढ़ में रेत माफिया के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे राज्य में एक साथ सख्त अभियान चलाया है। इस कार्रवाई के दौरान करीब 400 ट्रैक्टर रेत जब्त की गई है। बिलासपुर, धमतरी और जांजगीर-चांपा जिलों में यह अभियान सबसे ज्यादा सक्रियता से चलाया गया।

बिलासपुर जिले में 85 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई। खनिज विभाग, राजस्व अमले और पुलिस के संयुक्त प्रयास से यह ऑपरेशन अंजाम दिया गया। कई अवैध खनन स्थलों से ट्रैक्टर, हाइवा और अन्य परिवहन साधनों को जब्त कर कार्रवाई की गई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कई स्थानों पर बिना अनुमति के नदी-नालों से रेत निकाली जा रही थी।

वहीं धमतरी जिले में अवैध रेत भंडारण की जानकारी मिलते ही टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। वहां बड़े स्तर पर रेत का स्टॉक अवैध रूप से रखा गया था, जिसे जब्त कर लिया गया। संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है।

इसके अलावा जांजगीर-चांपा जिले में टास्क फोर्स को सक्रिय किया गया है। स्थानीय प्रशासन ने अवैध खनन की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कई स्थलों को सील किया और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की।

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अब अवैध रेत कारोबार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी इस तरह की सघन जांच और कार्रवाई जारी रहेगी। यह कदम न सिर्फ प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए जरूरी है, बल्कि इससे स्थानीय पर्यावरण और नदी तंत्र को भी राहत मिलेगी।

 

Related posts

रिया अग्रवाल ने पास की CA परीक्षा, भाटापारा एवं अग्रवाल समाज का बढ़ाया मान

admin

रायपुर के कृष्णा किड्स एकेडमी स्कूल में बच्ची को जलाने का आरोप, बर्खास्त हुई शिक्षिका; जांच तेज

admin

धरना से पहले पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर नजरबंद, बोले– सरकार नहीं देना चाहती सच्चाई उजागर होने का मौका

admin

Leave a Comment