July 24, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

महन्त कॉलेज में बौद्धिक संपदा अधिकार और शोध विषय पर छः दिवसीय कार्यशाला प्रारम्भ

रायपुर महन्त कॉलेज एवम विवेकानंद महाविद्यालय रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में बौद्धिक संपदा अधिकार एवम शोध के सम्बन्ध विषय पर छः दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 20 जून से किया जा रहा है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो सच्चिदानंद शुक्ल कुलपति ,प रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय होंगे इस कार्यशाला के प्रथम दिन के विशेषज्ञ के रूप में प्रो संजय कुमार, अध्यक्ष कंप्यूटर साइंस विभाग पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय एवम अन्य दिनों में डॉक्टर देवव्रत मित्रा कुलपति ,दक्षिण दीनाजपुर विश्वविद्यालय पश्चिम बंगाल, प्रोफेसर डॉक्टर देवाश्री मुखर्जी कॉमर्स एंड बिजनेस स्टडी जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय नई दिल्ली एवं डॉक्टर विशाल कौशिक असिस्टेंट प्रोफेसर पेट्रोलियम और ऊर्जा अध्ययन विश्वविद्यालय देहरादून उत्तराखंड की विशेष मौजूदगी रहेगी इस कार्यक्रम में शिक्षण समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी महासचिव अनिल तिवारी महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी और विवेकानंद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर मनोज मिश्रा की उपस्थिति भी मुख्य रूप से होगी इस पूरे आयोजन में बौद्धिक संपदा अधिकार पर विस्तार से चर्चा होगी और एक संक्षिप्त रिपोर्ट तैयार की जाएगी जिसे छत्तीसगढ़ शासन की शिक्षा विभाग को प्रस्तुत किया जाएगा ।

Related posts

छत्तीसगढ़ में 155 पीजी बॉन्डेड डॉक्टरों की संविदा नियुक्ति, ग्रामीण व शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा लाभ

admin

सड़क हादसों ने छीनी 3 जिंदगियां: बस, ट्रक और कार की टक्कर से अलग-अलग घटनाओं में मौत

admin

छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस विभाग में फेरबदल, तीन वरिष्ठ अफसरों को मिला नया दायित्व

admin

Leave a Comment