25.1 C
Raipur
May 7, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

फर्जी अफसर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगे लाखों रुपए, चार लोग बने शिकार

रायपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर की गई बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। एक ठग ने खुद को नगर निगम से जुड़ा अधिकारी बताकर आम लोगों को भरोसे में लिया और फ्लैट दिलाने का झांसा देकर करीब 21.81 लाख रुपए की ठगी कर ली। आरोपी ने चार अलग-अलग लोगों से किस्तों में रकम वसूली, लेकिन न तो किसी को फ्लैट मिला और न ही पैसे वापस किए गए।

पीड़ितों में से एक, प्रफुल्ल बंजारी ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात वर्ष 2022 में एन. जिलैया उर्फ एन जीतू नामक व्यक्ति से हुई थी। आरोपी ने खुद को नगर निगम का अधिकारी बताते हुए अमलीडीह क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने की बात कही। लोगों को योजना के तहत जल्द घर मिलने की उम्मीद बंधाई गई और इस आधार पर कई किश्तों में पैसे लिए गए।

पैसे देने के बाद जब लंबे समय तक कोई मकान नहीं मिला और न ही कोई ठोस जवाब आया, तब पीड़ितों ने न्यू राजेन्द्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत केस दर्ज किया है।

यह घटना प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं की आड़ में चल रहे फर्जीवाड़े की एक मिसाल बन गई है। साथ ही यह आम जनता के लिए एक चेतावनी भी है कि वे किसी भी सरकारी योजना में निवेश करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें और केवल अधिकृत माध्यमों से ही संपर्क करें।

Related posts

तलाक के बाद भी एक छत के नीचे रहेंगे पूर्व पति-पत्नी, बस मंज़िलें होंगी जुदा!

admin

लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में शिक्षा विभाग के अधिकारी निलंबित

admin

रायपुर पुलिस का अवैध पेट्रोल-डीजल गिरोह पर शिकंजा, लाखों का माल जब्त, सरगना फरार

admin

Leave a Comment