September 5, 2026
The Defence
बड़ी खबर

दुबई में मुख्यमंत्री मोहन यादव की उद्योगपतियों से मुलाकात, मध्यप्रदेश में 1100 करोड़ से अधिक निवेश के प्रस्ताव मिले

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी दुबई यात्रा के पहले दिन इंदौरी इंटरनेशनल बिजनेस नेटवर्क (IIBN) द्वारा आयोजित एक विशेष बैठक में भाग लिया। इस बैठक में दुबई में बसे भारतीय प्रवासी समुदाय, विशेषकर इंदौर से जुड़े उद्योगपतियों और पेशेवरों के साथ उन्होंने संवाद किया। बैठक में 25 से अधिक कंपनियों के CEO और 15 से ज्यादा निवेशकों ने मध्यप्रदेश में निवेश में रुचि दिखाई और कई ठोस प्रस्ताव प्रस्तुत किए

IIBN दुबई में स्थित एक सक्रिय नेटवर्क है जिसमें 750 से अधिक सदस्य हैं, जिनमें व्यापारी, डॉक्टर, इंजीनियर, बैंकर और शिक्षाविद शामिल हैं। इन सदस्यों ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि वे मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं को लेकर उत्साहित हैं और राज्य सरकार से मिलने वाले मार्गदर्शन एवं सहयोग पर पूरा विश्वास रखते हैं

बैठक के दौरान दुबई निवासी उद्योगपति सीए प्रवीण मेहता ने दो बड़े निवेश प्रस्ताव रखे। पहला प्रस्ताव वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल के लिए 100 करोड़ रुपये की लागत से एक निजी परियोजना का था। वहीं दूसरा प्रस्ताव एक शून्य-कार्बन उत्सर्जन वाली सस्टेनेबल सिटी के निर्माण के लिए लगभग 1000 करोड़ रुपये के निवेश का था। इन परियोजनाओं का उद्देश्य न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है, बल्कि सामाजिक आधारभूत ढांचे को भी सशक्त बनाना है।

इसके अलावा Future Wise Education की CEO अंजू भाटिया ने भी मध्यप्रदेश में विदेशी विश्वविद्यालयों की शाखाएं खोलने का प्रस्ताव दिया, ताकि नई शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के अनुरूप छात्रों को राज्य में ही वैश्विक स्तर की शिक्षा मिल सके।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इन सभी प्रस्तावों का स्वागत करते हुए भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार निवेशकों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेशकों के लिए एक भरोसेमंद और उभरता हुआ गंतव्य बन चुका है, जहाँ विकास की असीम संभावनाएँ मौजूद हैं।

यह दौरा प्रवासी भारतीयों और राज्य सरकार के बीच सहयोग के नए द्वार खोलने की दिशा में एक अहम कदम साबित हुआ है।

Related posts

नेपाल का विवादित कदम: 100-रुपए के नए नोट पर भारत के 3 इलाकों को अपना बताया

admin

पाकुड़ में मौत बनकर दौड़ा ट्रेलर: सोते हुए शख्स की जान गई, ग्रामीणों का गुस्सा फूटा

admin

टेक्निकल इश्यू के बाद दिल्ली–रायपुर इंडिगो फ्लाइट भुवनेश्वर डायवर्ट, यात्रियों की कनेक्टिंग उड़ानें प्रभावित

admin

Leave a Comment