July 22, 2026
The Defence
बड़ी खबर

वन सुरक्षा श्रमिक पर हमला: जंगल में फेंककर फरार हुए छह बदमाश, हालत गंभीर

मध्यप्रदेश के सागर जिले में रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के नौरादेही रेंज स्थित भीमसेन कैंप में एक गंभीर घटना सामने आई है। रविवार रात यहां ड्यूटी पर तैनात 19 वर्षीय वन सुरक्षा श्रमिक भूपत ठाकुर पर छह अज्ञात बदमाशों ने बर्बरतापूर्वक हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाला, फिर लाठियों से जमकर पीटा और घायल अवस्था में उसे जंगल में फेंककर भाग निकले।

घायल भूपत ठाकुर ने बताया कि वह कैंप की दूसरी मंजिल पर था, तभी तीन बाइकों पर सवार छह युवक कैंप में पहुंचे और पानी मांगा। जब वह पानी देने नीचे गया, तो दो युवक उस पर टूट पड़े और आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। इसके बाद अन्य चार युवक भी आ पहुंचे और सभी ने मिलकर लाठियों से हमला किया। मारपीट के बाद बदमाश उसे जंगल में फेंककर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग व पुलिस टीम ने घायल भूपत को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। इस घटना से वन कर्मियों में रोष है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

अब हर गरीब का सपना होगा साकार, मिलेंगे पक्के घर: शिवराज चौहान

admin

भारतीय ऑटो पार्ट्स पर अमेरिकी 50% टैक्स, कंपनियां विदेश में निवेश को मजबूर

admin

बिलासपुर में ASI ने फरियादी को पीटा, पुलिसकर्मी सस्पेंड

admin

Leave a Comment