23.6 C
Raipur
September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार बनी काल: मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल की सड़क हादसे में मौत

छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में राज्य के वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप की मौत हो गई। निखिल, जो मात्र 22 वर्ष के थे, तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे, जब उनका संतुलन बिगड़ गया और उनकी बाइक सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि निखिल बाइक से नीचे गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

यह हादसा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एसएसपी लाल उमेद सिंह और वन मंत्री केदार कश्यप खुद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने भी तत्काल कार्रवाई की।

निखिल कश्यप पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के बेटे थे और उनकी मां वेदवती कश्यप वर्तमान में बस्तर जिला पंचायत की अध्यक्ष हैं। उनका अंतिम संस्कार बुधवार शाम 5 बजे उनके गृहग्राम फरसगुड़ा में किया जाएगा। पूरे क्षेत्र में इस हादसे को लेकर शोक की लहर है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी सोशल मीडिया साइट ‘X’ पर शोक व्यक्त करते हुए निखिल की असामयिक मौत पर गहरा दुख जताया है। निखिल एक होनहार युवा थे और सामाजिक कार्यों में रुचि रखते थे। उनके जाने से न केवल परिवार, बल्कि समाज को भी अपूरणीय क्षति हुई है।

Related posts

नींद में थे बच्चे, मम्मी-पापा कर रहे थे घर लौटने की बातें – तभी आ गई मौत सी टक्कर!

admin

बालोद में हादसा: बिल्डिंग से गिरकर मिस्त्री की मौत

admin

जांजगीर में फंसा हनी-ट्रैप: व्हाट्सऐप दोस्ती के बाद खेत में बुलाकर बनाए वीडियो, 17 लाख की फिरौती

admin

Leave a Comment