22 C
Raipur
October 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव के घर चोरी की वारदात, 15 किलो की पीतल की मूर्ति ले उड़े चोर

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के सरकारी निवास कोठीघर परिसर में बीती रात एक सनसनीखेज चोरी की घटना घटी। अज्ञात चोरों ने रात के समय घर के पोर्च में सजावट के लिए रखी गई पीतल की हाथी की मूर्ति को निशाना बनाते हुए चोरी कर ली। इस मूर्ति का वजन लगभग 15 किलो बताया जा रहा है, जो इसे खासा मूल्यवान बनाता है।

पुलिस के अनुसार यह घटना आंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मंगलवार देर रात कुछ अज्ञात चोर कोठीघर परिसर की सुरक्षा को धता बताते हुए भीतर दाखिल हुए और बिना किसी शोर-शराबे के वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि चोरी के वक्त घर में लोग मौजूद थे, लेकिन चोर इतनी चतुराई से काम कर गए कि किसी को भनक तक नहीं लगी।

पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल चोरों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस चोरी की वारदात ने न केवल स्थानीय प्रशासन को सतर्क किया है, बल्कि यह भी संकेत दिया है कि अब हाई प्रोफाइल लोगों के घर भी चोरों के निशाने पर हैं। सिंहदेव जैसे वरिष्ठ नेता के घर चोरी की यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Related posts

दुर्ग पुलिस पर सवाल: बीट रिकॉर्ड अपडेट नहीं, कई थानों में नोटबुक गायब

admin

भिलाई में OYO होटल की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस की रेड में 5 गिरफ्तार

admin

बांग्लादेशी समझकर 15 दिन तक रखा बंद, जांच हुई तो 18 निकले भारतीय

admin

Leave a Comment