38 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के लिए 14.46 करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत

छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज डिमरापाल स्थित स्व. बलीराम कश्यप स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, जगदलपुर में स्वशासी समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कुल ₹14.46 करोड़ की विकास परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कॉलेज प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य कॉलेज की आवश्यकताओं की समीक्षा करना, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता में सुधार लाना तथा नई योजनाओं को अमलीजामा पहनाना था।

इस राशि का उपयोग भवनों के नवीनीकरण, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की खरीद, स्मार्ट क्लासरूम, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं की स्थापना और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि इन कार्यों को पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा।

इस फैसले से बस्तर क्षेत्र के मेडिकल छात्रों और आम नागरिकों दोनों को लाभ मिलेगा। एक ओर जहां छात्रों को बेहतर शिक्षा और संसाधन मिलेंगे, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

यह पहल राज्य सरकार की ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की नीति का हिस्सा है। इससे न केवल मेडिकल कॉलेज की गुणवत्ता में वृद्धि होगी, बल्कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के स्तर में भी सुधार देखने को मिलेगा।

Related posts

कन्या विवाह योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: पहले से शादीशुदा जोड़े ने उठाया 35 हजार का लाभ, जांच में खुलीं कई परतें

admin

CCTV से पकड़ा गया मोबाइल स्नैचर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धर्मलाल कौशिक का फोन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

admin

रायपुर में फिल्मी स्टाइल में चोरी: नकाबपोश ने रिलायंस डिजिटल स्टोर से उड़ाए 17 iPhone और Apple वॉच, CCTV में कैद हुई सनसनीखेज वारदात

admin

Leave a Comment