July 31, 2026
The Defence
बड़ी खबर

नोएडा में फर्जी पुलिस कार्यालय का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार

नोएडा के थाना फेज-3 पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो फर्जी पुलिस कार्यालय और जांच एजेंसी के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहा था। यह कार्यालय ‘इंटरनेशनल पुलिस एंड क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो’ के नाम से संचालित किया जा रहा था, जो पूरी तरह से अवैध था।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने फर्जी तरीके से इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के नाम पर नकली कार्यालय खोल रखा था। किसी बड़े धोखे की शुरुआत होने से पहले ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस गिरोह को पकड़ लिया। इस कार्रवाई में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

मौके से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज, पहचान पत्र, पासबुक और वर्दियां बरामद की गई हैं। जांच में पता चला है कि सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। जून महीने में उन्होंने नोएडा के सेक्टर-70 में किराए पर एक मकान लिया था और एक सप्ताह पहले वहां बोर्ड लगाकर अपना फर्जी कार्यालय चालू कर दिया था। पुलिस की तत्परता से यह गिरोह समय रहते पकड़ा गया और एक बड़े अपराध को होने से रोका जा सका।

Related posts

दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हिमंता बिस्वा सरमा, पीएम मोदी-अमित शाह रहे मौजूद

admin

दिल्ली में खास तोहफे के साथ पहुंचे CM विष्णुदेव साय PM से बोधघाट प्रोजेक्ट पर मांगी मंजूरी, 269 गांवों को मिलेगा फायदा

admin

बिहार में जनसंध का चुनावी शंखनाद, 50 सीटों पर मैदान में उतरेगा संगठन”

admin

Leave a Comment