July 23, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

व्हाट्सएप पर निवेश का झांसा, कारोबारी अविनाश और परिचितों से 84 लाख की ठगी

रायपुर के देवेंद्र नगर क्षेत्र निवासी कारोबारी अविनाश लोखंडे और उनके परिचितों से शेयर मार्केट व आईपीओ में भारी मुनाफा दिलाने का लालच देकर 84 लाख 63 हजार रुपये की ठगी की गई। अविनाश, शेयर बाजार से जुड़ी एक ब्रोकिंग फर्म का संचालन करते हैं।

जानकारी के अनुसार, जून 2025 में कुछ लोगों ने व्हाट्सएप के माध्यम से उनसे संपर्क किया और खुद को निवेश सलाहकार बताते हुए शेयर ट्रेडिंग व आईपीओ में कम समय में अधिक लाभ दिलाने का दावा किया। उनकी बातों पर भरोसा कर अविनाश और उनके परिचितों ने अलग-अलग किस्तों में कुल 84.63 लाख रुपये निवेश कर दिए।

बाद में जब न तो निवेश की राशि वापस मिली और न ही कोई मुनाफा, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। शिकायत मिलने के बाद देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Related posts

बिलासपुर में बोरी में मिली युवती की लाश: पहचान अब तक अज्ञात, पुलिस जांच में जुटी

admin

आलोक शुक्ला को सरेंडर से कोर्ट ने रोका, कहा—सुप्रीम कोर्ट का आदेश लाना होगा

admin

6.60 करोड़ का हवाला पकड़ाया-1200 KM का हवाला कॉरिडोर उजागर रायपुर कारोबारी से जुड़ा नेटवर्क, गाड़ी की सीट-डिक्की में बना रखा था थ्री-लेयर सीक्रेट लॉकर; 4 हिरासत में, गुजरात भेजा जा रहा था पैसा

admin

Leave a Comment