33 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में दरिंदगी: त्योहार से लौट रही महिला के साथ गैंगरेप, शिकायत दर्ज न करने पर SP ऑफिस पहुंची पीड़िता

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 28 सितंबर की देर रात एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की वारदात हुई। जानकारी के अनुसार, महिला देर रात लगभग 1 बजे अपने घर लौट रही थी। वह अपने दरगा उत्सव को देखकर पैदल घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे सात युवकों की नजर उस पर पड़ी।

पीड़िता का आरोप है कि युवकों ने उसे जबरन बाइक पर बैठाकर सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

अगले दिन 29 सितंबर को पीड़िता रिपोर्ट दर्ज कराने चांपा थाने पहुंची, लेकिन वहां पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की और उसे लौटा दिया। इसके बाद पीड़िता ने महिला एसपी कार्यालय जाकर पूरी घटना बताई। एसपी विजय पांडे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम गठित की और जांच के निर्देश दिए।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगाला। फुटेज में बाइक सवार युवकों को पीड़िता को ले जाते हुए देखा गया। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें खोज निकालने का अभियान शुरू किया। जांच के बाद पुलिस ने सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि यह मामला बेहद गंभीर है और जल्द ही घटना का पूरा खुलासा किया जाएगा। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई न जाएं।

Related posts

आर्थिक तंगी से रुकी पढ़ाई, विजय शर्मा की मदद से फिर लौटी बेटियों की मुस्कान

admin

बाबा साहब की जयंती पर कांग्रेस से माफी की मांग, बीजेपी प्रवक्ता अनुराग अग्रवाल का बयान

admin

“रेलवे की महिला बॉक्सर सना माचू करेंगी वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का नेतृत्व”

admin

Leave a Comment