September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

पीएम किसान सम्मान निधि योजना: दिवाली से पहले किसानों के खाते में आएंगे ₹2000, जल्दी करें e-KYC और स्टेटस चेक

किसानों के लिए खुशखबरी है। भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही PM-KISAN योजना के तहत दिवाली से पहले 21वीं किस्त के ₹2,000 किसानों के खातों में भेजे जा सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद प्रदान करना है। सरकार हर साल किसानों को कुल ₹6,000 की सहायता तीन किस्तों में देती है।

इस योजना का लाभ पाने के लिए किसानों के पास अधिकतम 2 हेक्टेयर तक कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए। साथ ही योजना के लिए पंजीकरण, आधार कार्ड और बैंक खाते को लिंक करना आवश्यक है। योजना की किस्त समय पर प्राप्त करने के लिए e-KYC की प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है।

e-KYC प्रक्रिया:

1. सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएं

2. “Farmers Corner” में “e-KYC” विकल्प पर क्लिक करें

3. आधार नंबर और OTP के माध्यम से सत्यापन करें।

4. चाहें तो नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक सत्यापन भी करा सकते हैं।

स्टेटस चेक करने का तरीका:

1. आधिकारिक वेबसाइट पर “Farmers Corner” में जाएं।

2. “Beneficiary Status” पर क्लिक करें।

3. अपना आधार नंबर या पंजीकरण नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।

4. “Get Data” पर क्लिक करके किस्त की स्थिति जांचें

हालांकि सरकार ने अभी तक 21वीं किस्त की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन संभावना है कि यह किस्त अक्टूबर 2025 में जारी की जाएगी। इसलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते e-KYC पूरा करें और स्टेटस चेक करते रहें ताकि भुगतान में कोई बाधा न आए।

Related posts

कल छत्तीसगढ़ आएंगे गृह मंत्री अमित शाह: नक्सल अभियान और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

admin

रावतपुरा मेडिकल कॉलेज रिश्वतकांड में बड़ा खुलासा: ED को मिले डिजिटल सबूत, फर्जी मरीज–फेक फैकल्टी और अफसरों से मिलीभगत के प्रमाण

admin

BSP, रोजगार और टाउनशिप के मुद्दे पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, आज रायपुर में निकलेगी ‘भिलाई बचाओ पदयात्रा’

admin

Leave a Comment