September 6, 2026
The Defence
बड़ी खबर

क्या नवंबर में मिलेंगे किसानों को 2-2 हजार रुपये? पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त पर बढ़ी उम्मीदें!

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। दिवाली बीतते ही अब किसान 21वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। छठ पूजा के इस त्योहारी माहौल में किसानों की उम्मीदें सरकार से और भी बढ़ गई हैं। इस किस्त से किसानों को खेतीबाड़ी और घरेलू खर्चों में राहत मिलने वाली है।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, नवंबर 2025 के पहले सप्ताह में किसानों के खातों में 21वीं किस्त ट्रांसफर की जा सकती है। फिलहाल राज्यों से किसानों के डेटा का वेरिफिकेशन चल रहा है। जिन किसानों की जानकारी सही पाई जाएगी, उनके खातों में 2,000 रुपये की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।

त्योहारों के समय मिलने वाली यह राशि न सिर्फ आर्थिक सहारा बनेगी बल्कि किसानों के चेहरों पर मुस्कान भी लाएगी। सरकार का लक्ष्य इस योजना के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि करना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है।

Related posts

साय सरकार की बड़ी तैयारी आज कैबिनेट में: घुसपैठियों पर सख्ती और STF गठन पर मुहर लग सकती है

admin

बस्तर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ अमित शाह की बैठक में हुए शामिल

admin

जयपुर के नाहरगढ़ की पहाड़ी पर सनसनी, गहरी खाई से मिला नरकंकाल

admin

Leave a Comment