42 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े जाने पर मचा बवाल, लोगों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े जाने की घटना से पूरे शहर में हंगामा मच गया है। देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने VIP चौक पर स्थित राम मंदिर के पास लगी मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब लोगों ने यह देखा तो गुस्से का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

स्थानीय लोगों ने इसे छत्तीसगढ़ की पहचान और अस्मिता पर सीधा हमला बताया। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के सदस्यों ने भी मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी भी हुई और लोगों ने मूर्ति की पुनर्स्थापना की मांग उठाई।

इस घटना की जानकारी मिलते ही तेलीबांधा पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तार किया जा सके। यह घटना छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक भावनाओं को आहत करने वाली बताई जा रही है, जिससे लोगों में गहरा आक्रोश है। प्रशासन ने लोगों को आश्वासन दिया है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Related posts

भारतमाला परियोजना में बड़ा घोटाला: तीन पटवारी गिरफ्तार, करोड़ों की सरकारी राशि हड़पने का मामला उजागर

admin

चाकूबाजी की घटनाओं पर जीरो टॉलरेंस, प्रदेशभर में निगरानी तेज

admin

रौहिणी पुरम में तीसरी मंजिल पर लगी आग; चिंगारियाँ गिरती रहीं गैस गोदाम पर

admin

Leave a Comment