25.1 C
Raipur
September 4, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

अमित जोगी का आरोप—राज्योत्सव के दिन घर में नजरबंद किया गया, बोले “काले कपड़े पहनना अब अपराध बन गया!”

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के मौके पर सियासत का माहौल गर्म हो गया जब जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रमुख अमित जोगी ने सरकार और प्रशासन पर उन्हें नजरबंद करने का गंभीर आरोप लगाया। अमित जोगी का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें उनके ही घर में हाउस अरेस्ट कर दिया। उनका विरोध नए विधानसभा भवन से ‘मिनी माता’ का नाम हटाए जाने को लेकर था।

दरअसल, अमित जोगी ने 31 अक्टूबर को विधानसभा भवन के उद्घाटन निमंत्रण पत्र को जलाकर सरकार के इस फैसले के खिलाफ विरोध जताया था। उनका कहना था कि राज्य के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने पुराने विधानसभा भवन का नाम ‘मिनी माता’ के नाम पर रखा था, जो नारी सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय की भावना का प्रतीक था। लेकिन नए भवन से इस नाम को हटाना, महिलाओं के सम्मान और राज्य की सांस्कृतिक पहचान के प्रति असम्मान है।

अमित जोगी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से यह मांग भी की थी कि नए निमंत्रण पत्र में “मिनी माता विधानसभा भवन, नया रायपुर” का नाम शामिल किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वे प्रदेश के विधायकों और पूर्व विधायकों से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बहिष्कार की अपील करेंगे।

हाउस अरेस्ट के बाद अमित जोगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को टैग करते हुए लिखा —

> “छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस पर काले कपड़े पहनना अब अपराध बन गया है। क्या लोकतंत्र इतना कमजोर हो गया कि काले कपड़ों से डर जाए? यही आपका ‘अमृत काल’ है?”

Related posts

साहू समाज का बड़ा सामाजिक फैसला: प्री-वेडिंग शूट पर पूर्ण प्रतिबंध, तलाक रोकने काउंसलिंग शुरू

admin

मेडिकल PG में फंसा छत्तीसगढ़: नियम बदले, काउंसलिंग अटकी; कांग्रेस ने ‘जीरो ईयर’ का अलर्ट जारी किया

admin

पैरामेडिकल और एलाइड हेल्थ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ में प्रोफेशन काउंसिल गठित

admin

Leave a Comment