23.9 C
Raipur
September 8, 2026
The Defence
राजनीति

समस्तीपुर में सड़क पर मिलीं VVPAT पर्चियां: चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, ARO सस्पेंड; विपक्ष बोला— लोकतंत्र से खिलवाड़!

समस्तीपुर | बिहार विधानसभा चुनाव के बीच समस्तीपुर जिले से बड़ी लापरवाही सामने आई है। सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में सड़क किनारे फेंकी हुई VVPAT पर्चियां मिलने से हड़कंप मच गया। ये वही पर्चियां होती हैं जो हर वोट की पुष्टि के लिए निकलती हैं।

घटना सामने आते ही चुनाव आयोग ने तत्काल एक्शन लिया और संबंधित सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (ARO) को सस्पेंड कर दिया। साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी को जांच के निर्देश दिए गए हैं। आयोग ने कहा है कि ये पर्चियां “मॉक पोल” की थीं और असली मतदान से इनका कोई संबंध नहीं है।

वहीं राजद (RJD) ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि अगर पर्चियां इतनी आसानी से बाहर आ सकती हैं, तो वोटिंग की सुरक्षा पर भरोसा कैसे किया जाए?

अब आयोग ने पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कराने और जांच रिपोर्ट जल्द सौंपने को कहा है। इस घटना ने एक बार फिर EVM और VVPAT की पारदर्शिता पर बहस छेड़ दी है।

“यह प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक जिम्मेदारी पर चोट है,” – विपक्षी बयान

Related posts

बिहार विधानसभा मतगणना: पोस्टल-बैलेट 8:00 बजे, EVM की गिनती 8:30 बजे — 4,372 टेबल पर लगभग 5 करोड़ वोट गिने जाएंगे

admin

नीतीश कुमार कल 11:30 बजे लेंगे CM पद की शपथ, गांधी मैदान में बनेगा राजनीतिक समागम

admin

एनडीए की जीत के बाद BJP का ‘आंतरिक सफाई अभियान’, पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह निलंबित

admin

Leave a Comment