30.1 C
Raipur
September 8, 2026
The Defence
बड़ी खबर

बागेश्वर बाबा पदयात्रा का अंतिम दिन: दिल्ली–हरियाणा से होते हुए वृंदावन पहुंचे श्रद्धालु

वृंदावन। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री की 10 दिवसीय सनातन यात्रा आज अपने अंतिम चरण में वृंदावन पहुंचकर भव्य समापन की ओर आगे बढ़ रही है। 7 नवंबर से शुरू हुई यह आध्यात्मिक पदयात्रा दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अनेक क्षेत्रों से गुजरते हुए श्रद्धालुओं के उत्साह के बीच निरंतर आगे बढ़ती रही।

यात्रा के हर पड़ाव पर स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यात्रा में फिल्मी कलाकारों, सांस्कृतिक जगत की हस्तियों और कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी शामिल होकर अपनी आस्था व्यक्त की।

क्यों की जा रही है यह पदयात्रा?

आयोजकों के अनुसार इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य—सनातनियों के बीच एकता स्थापित करना,समाज में सकारात्मकता और धार्मिक जागृति फैलाना,और युवा पीढ़ी को धर्म व संस्कृति से जोड़ना है।यात्रा का अंतिम पड़ाव तब पूरा होगा जब पं. धीरेंद्र शास्त्री वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करेंगे। दर्शन के साथ ही यात्रा का औपचारिक समापन किया जाएगा।

दसवें दिन वृंदावन पहुंची यात्रा

हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में यह यात्रा पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ आगे बढ़ी। वृंदावन पहुंचते ही चार धाम परिसर में विशाल सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के संत, महंत और धार्मिक हस्तियां सम्मिलित होंगी।

यात्रा के समापन समारोह में जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज, इंद्रेश उपाध्याय, देवकीनंदन महाराज सहित अनेक संत-साधु उपस्थित रहेंगे और अपने संबोधन में धार्मिक एकता, सनातन संस्कृति और सामाजिक सद्भाव पर विचार रखेंगे।

सीएम मोहन यादव भी शामिल हो सकते हैं

सूत्रों के अनुसार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता, सांसद और कई मंत्री भी इस कार्यक्रम में उपस्थित होने की संभावना है। इसके अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और दिल्ली सरकार के कई प्रमुख मंत्री भी इस पदयात्रा के अंतिम चरण में शामिल हो सकते हैं।यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, जिसे ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किए गए हैं।

Related posts

“बंगाल में मंदिर विवाद से भड़की हिंसा: दुकानों में तोड़फोड़, हिंदू समुदाय ने लगाए झूठे आरोपों के आरोप”

admin

जर्मनी से ₹70 हज़ार करोड़ में 6 पनडुब्बियाँ खरीदेगा भारत; इज़राइल से ‘रैंपेज’ मिसाइल का भी ऑर्डर

admin

तेलीबांधा में पुलिस की सख्त कार्रवाई: रातभर चले अभियान में 11 युवक गिरफ्तार, देर रात खुले ढाबों-होटलों पर गिरी गाज

admin

Leave a Comment