September 6, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान, गौवंश के साथ अनैतिक कृत्य करने वाला शख्स गिरफ्तार

राजनांदगांव। शहर के जुनी हटरी चौक पर गौवंश के साथ अनैतिक कृत्य के मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के सिवनी निवासी 55 वर्षीय शेख असलम के रूप में की।

पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया।

हिंदू संगठनों में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग

घटना सामने आने के बाद शहर में हिंदू संगठनों में भारी रोष देखा गया। बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल और गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोपी पर कड़ी धाराओं में कार्रवाई और कठोर सजा की मांग की।

पुलिस टीम ने खंगाले सीसीटीवी, आरोपी की हुई पहचान

थाना कोतवाली पुलिस के अनुसार, 18 नवंबर को प्रार्थी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में कहा गया कि 17 नवंबर को जुनी हटरी चौक में एक अज्ञात व्यक्ति ने गौवंश के साथ अनैतिक कृत्य किया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने घटना स्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी की स्पष्ट पहचान हो गई ।

अदालत में पेश, जेल भेजा गया आरोपी

21 नवंबर को आरोपी शेख असलम को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे जिला जेल राजनांदगांव पहुंचा दिया।

Related posts

GST पदोन्नति परीक्षा पर उठे सवाल, ननकीराम कंवर ने पीएम से कराई निष्पक्ष जांच की मांग

admin

DGP-IG Conference में हाई-लेवल सिक्योरिटी मंथन: NSA, RAW-IB Chiefs की रणनीतिक बैठक; PM Modi आज पहुंचेंगे रायपुर

admin

नींद में थे बच्चे, मम्मी-पापा कर रहे थे घर लौटने की बातें – तभी आ गई मौत सी टक्कर!

admin

Leave a Comment