July 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

DGP-IG Conference में हाई-लेवल सिक्योरिटी मंथन: NSA, RAW-IB Chiefs की रणनीतिक बैठक; PM Modi आज पहुंचेंगे रायपुर

रायपुर के नया रायपुर स्थित IIM कैंपस में चल रही तीन दिवसीय DGP-IG Conference 2025 में देश की शीर्ष सुरक्षा एजेंसियों का जमावड़ा लगा है। पहले दिन हुई बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल, RAW चीफ पराग जैन, और IB चीफ तपन डेका ने देश की आंतरिक सुरक्षा, खुफिया तंत्र और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तृत समीक्षा की। बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।

सम्मेलन आज रात उस समय और महत्वपूर्ण हो जाएगा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर पहुंचकर सुरक्षा संबंधी राष्ट्रीय एजेंडा पर अपनी दृष्टि रखेंगे। उनके लिए नया सर्किट हाउस के M-1 में विशेष आवास तैयार किया गया है, जबकि गृहमंत्री अमित शाह M-11 में रहेंगे।

इस बार सम्मेलन में विशेष बात यह है कि पहली बार SP रैंक के अधिकारियों को भी शामिल किया गया है, ताकि जमीनी स्तर से लेकर शीर्ष स्तर तक सुरक्षा की रणनीति को एकीकृत किया जा सके।

सख्त सुरक्षा व्यवस्था — एयरपोर्ट से IIM कैंपस तक फुल प्रूफ सिस्टम

PM Modi और शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों की मौजूदगी को देखते हुए रायपुर और नया रायपुर में सुरक्षा को तीन-स्तरीय मॉडल पर रखा गया है।

माना एयरपोर्ट का Arrival Gate तीन दिनों के लिए आम यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया। भारी वाहनों की नया रायपुर में एंट्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

IIM कैंपस और स्पीकर हाउस के आसपास फोर्स की लंबी तैनाती की गई है।

ADG दीपांशु काबरा और IG अमरेश मिश्रा सुरक्षा समन्वय (Coordination) की कमान संभाले हुए हैं। वहीं IG छाबड़ा को भोजन व्यवस्था, O.P. पाल को आवास और ध्रुव गुप्ता को नियंत्रण कक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

राज्यों की प्रेजेंटेशन — अपराध नियंत्रण मॉडल होंगे साझा

सभी राज्य अपने-अपने क्राइम कंट्रोल मॉडल, इंटेलिजेंस स्ट्रेंथ और भविष्य की सुरक्षा जरूरतों पर प्रेजेंटेशन देंगे। एक मॉडल स्टेट चुनकर पूरे देश के लिए कॉमन गाइडलाइन तैयार की जाएगी।

पिछली बार यह सम्मेलन 2024 में भुवनेश्वर (ओडिशा) में हुआ था, जिसमें PM Modi ने हिस्सा लिया था। इस बार छत्तीसगढ़ पहली बार इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी कर रहा है, जो राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

PM Modi का एक महीने में दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा

प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले 1 नवंबर को रायपुर आए थे, जहां उन्होंने राज्य स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया, सत्य साई संजीवनी अस्पताल में बच्चों  से मिले और आदिवासी संग्रहालय का उद्घाटन किया था।

 

Related posts

ट्रक ड्राइवर सुसाइड केस में बड़ा एक्शन, कार मालिक गिरफ्तार; धमकी और करोड़ों की मांग के आरोप

admin

अमित जोगी का आरोप—राज्योत्सव के दिन घर में नजरबंद किया गया, बोले “काले कपड़े पहनना अब अपराध बन गया!”

admin

नशे में धुत शिक्षक BEO कार्यालय में बेहोश मिले, तत्काल निलंबन — जांच के आदेश जारी

admin

Leave a Comment