33 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
बड़ी खबरशिक्षा

बिहार बोर्ड ने जारी किया 2026 परीक्षा कैलेंडर, 2 फरवरी से इंटर और 17 फरवरी से मैट्रिक की परीक्षाएँ

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा 2026 की आधिकारिक तारीखों की घोषणा कर दी है। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने पूरा वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी करते हुए बताया कि साल 2026 की इंटर परीक्षाएँ 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएँगी। बोर्ड के अनुसार विज्ञान, कॉमर्स और आर्ट्स—सभी स्ट्रीम की परीक्षाएँ तय शेड्यूल के मुताबिक 12 दिनों में पूरी कराई जाएँगी।

इंटर परीक्षा के समापन के तुरंत बाद मैट्रिक परीक्षा की शुरुआत होगी। मैट्रिक की परीक्षाएँ 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक चलेंगी। इससे पहली बार ऐसा हो रहा है कि बोर्ड ने पूरे परीक्षा सत्र का विस्तृत कैलेंडर एक साथ जारी किया है, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन विद्यार्थियों की मुख्य परीक्षा किसी कारणवश छूट जाती है या जिनका परिणाम संतोषजनक नहीं आता, उनके लिए कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षाएँ अप्रैल से मई 2026 के बीच आयोजित की जाएँगी। वहीं, साल 2026 के परीक्षा परिणाम मई से जून के बीच घोषित किए जाएँगे।

बोर्ड ने बताया कि अब तक मैट्रिक के लिए 15,02,021 और इंटर के लिए 13,07,241 विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। साथ ही सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने विद्यार्थियों की सूची समय पर अपडेट करते रहें, ताकि किसी भी छात्र का नाम परीक्षा सूची से न छूटे।

इस बार बिहार बोर्ड पहली बार अपनी परीक्षा प्रणाली में आधुनिक तकनीक और AI चैटबॉट का उपयोग कर रहा है। विद्यार्थी अपनी परीक्षा से जुड़ी जानकारी, रजिस्ट्रेशन स्थिति, परीक्षा तिथियाँ और परिणाम से संबंधित विवरण अब AI चैटबॉट के माध्यम से भी प्राप्त कर सकेंगे। बोर्ड का दावा है कि इससे विद्यार्थियों को अधिक सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध जानकारी उपलब्ध होगी।

Related posts

इंदौर में बारिश की कमी से गर्मी बढ़ी, दिन का पारा 31 डिग्री पार

admin

भारतनेट घोटाले में नया खुलासा: टाटा को बचाने बनाई गई नई कंपनी, 275 करोड़ की डील”

admin

मध्य प्रदेश के जबलपुर में मिला विशाल स्वर्ण भंडार, क्षेत्र में उम्मीदों की नई किरण

admin

Leave a Comment