28.1 C
Raipur
September 4, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

नक्सलगढ़ से राष्ट्रगौरव तक: तिरंगा यात्रा पहुंची बस्तर के संवेदनशील इलाकों में

बस्तर में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के दूसरे दिन सैकड़ों बाइक सवारों का काफिला दंतेवाड़ा से सुकमा और बीजापुर की ओर रवाना हुआ। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में यह यात्रा उन क्षेत्रों से गुजर रही है, जो कभी नक्सल हिंसा के लिए जाने जाते थे।

यात्रा के दौरान शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और उनके बलिदान की याद में शहीद स्थलों से मिट्टी भी संग्रहित की जाएगी। यह यात्रा बस्तर में बदलते हालात, शांति और विकास का संदेश दे रही है। 14 अगस्त को यात्रा का समापन कुरेंगुट्टा पहाड़ी पर तिरंगा फहराकर किया जाएगा, जो कभी माओवादियों का गढ़ मानी जाती थी।

Related posts

राजनांदगांव में ED की एंट्री से मचा हड़कंप, दो कारोबारियों के ठिकानों पर जांच शुरू

admin

बिलासपुर में 14 नवंबर से शुरू होगा विशाल स्वदेशी मेला– शुभारंभ करेंगें उप–मुख्यमंत्री

admin

दंतेवाड़ा में नक्सलवाद को बड़ा झटका: 63 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, करोड़ों के इनामी कैडर ने छोड़ा हिंसा का रास्ता

admin

Leave a Comment