28.1 C
Raipur
September 6, 2026
The Defence
बड़ी खबर

कुवैत–हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट में बम धमकी से हड़कंप: मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित; जांच जारी

कुवैत से हैदराबाद आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-1234 में मंगलवार सुबह बम होने की धमकी मिलने के बाद विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, हैदराबाद एयरपोर्ट के आधिकारिक ईमेल पर एक संदेश मिला था, जिसमें फ्लाइट में बम होने का दावा किया गया था। इसके बाद तुरंत सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रख दिया गया।

अधिकारी के मुताबिक, एयरबेस A321-251NX विमान रात 1:56 बजे कुवैत से उड़ा था और सुबह 8:10 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। लैंडिंग के बाद विमान को अलग-थलग क्षेत्र में ले जाया गया, जहां बम स्क्वॉड और CISF की टीमें जांच में जुटी हैं। सभी यात्रियों और क्रू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

अब तक विमान में किसी भी तरह के विस्फोटक के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों ने बताया कि धमकी की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा जांच जारी है और आगे की जानकारी जांच पूरी होने के बाद साझा की जाएगी।

हाल के ऐसे मामले 

  • 19 सितंबर: मुंबई–फुकेट इंडिगो फ्लाइट 6E-1089 में टॉयलेट में चिट्ठी के जरिए बम की धमकी मिली थी, जिसके बाद चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
  • 12 जून: फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया फ्लाइट AI-379 को बम सूचना मिलने पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।
  • 12 नवंबर: मुंबई–वाराणसी एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट को उड़ाने की धमकी मिली, वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

Related posts

इंदौर में जन्मी दो सिर वाली बच्ची, डॉक्टरों के सामने जटिल चुनौती

admin

सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति चुने गए: NDA प्रत्याशी ने 452 वोट पाकर विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों से हराया

admin

“अमरनाथ यात्रा 2025 शुरू: श्रद्धालु उत्साह में लीन, कड़ी सुरक्षा के बीच पहला जत्था रवाना”

admin

Leave a Comment