July 24, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

कोरबा में CISF के 80 जवानों का बड़ा श्रमदान: 7 किमी क्षेत्र में सफाई अभियान, मूर्तियों की धुलाई से लेकर पार्क–सड़कों तक चमकाए

कोरबा के दीपका कोयलांचल क्षेत्र में CISF के जवानों ने 6 दिसंबर को एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाकर मिसाल पेश की। ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के तहत आयोजित इस अभियान में लगभग 80 जवानों ने श्रमदान किया और सार्वजनिक स्थानों, पार्कों, स्वास्थ्य केंद्र परिसरों तथा मुख्य सड़कों की सफाई की।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वच्छता की जागरूकता बढ़ाना और आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने का संदेश देना था। सीआईएसएफ के डीआईजी निर्विकार के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान का नेतृत्व सीनियर कमांडेंट डॉ. नागेंद्र झा, डिप्टी कमांडेंट नकुल वर्मा, प्रवेश पांडे, असिस्टेंट कमांडेंट रमेश कुमार और यासिन चौधरी ने किया।

अभियान के दौरान लाखों रुपये खर्च कर स्थापित की गई विभिन्न मूर्तियों की विशेष सफाई भी की गई। मूर्तियों पर लंबे समय से जमा धूल और गंदगी को पानी से धोकर साफ किया गया। दमकल वाहन की मदद से पूरे परिसर की धुलाई की गई। स्थानीय पार्कों, स्वास्थ्य केंद्रों और सड़कों पर CISF जवानों ने झाड़ू लगाकर कचरा हटाया।

नगर पालिका की टीम, सीएमओ राजेश कुमार गुप्ता, स्टाफ सचिन तेलंग, हेमंत देवांगन और सफाईकर्मियों ने भी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि स्वच्छता को केवल अभियान न समझें, बल्कि इसे अपनी दैनिक आदतों का हिस्सा बनाएं और अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने में सहयोग करें।

डीआईजी निर्विकार ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं, बल्कि लोगों को यह जागरूक करना है कि कोरबा एक औद्योगिक क्षेत्र है, जहां भारी वाहनों की आवाजाही के कारण प्रदूषण का स्तर अधिक रहता है। ऐसे में नागरिकों को स्वच्छता के प्रति विशेष रूप से संवेदनशील रहना चाहिए और क्षेत्र को साफ रखने में सहभागिता निभानी चाहिए।

यह अभियान शक्तिनगर गेवरा से दीपका तक कुल 7 किलोमीटर के दायरे में चलाया गया। विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, पार्कों और स्वास्थ्य केंद्रों के गार्डन क्षेत्र में जवानों ने मिलकर झाड़ू लगाई और कचरा हटाकर परिसर को स्वच्छ बनाया।

Related posts

गौतम अडाणी के जन्मदिवस पर केपीएल की अनूठी पहल, रक्तदान के साथ 1000 पौधों का रोपण

admin

शराब घोटाले में कोर्ट की सख्ती: चैतन्य बघेल को जमानत, DGP को फटकार; भूपेश बोले– साजिश बेनकाब हुई

admin

कोरबा वनमंडल में कूप कटिंग को लेकर ग्रामीणों का उग्र विरोध, डीएफओ कार्यालय में हंगामा; 50 ग्रामीणों पर केस दर्ज

admin

Leave a Comment