April 17, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

दुर्ग में खेत से चल रहा जुआ पकड़ा: पुलिस की घेराबंदी में 8 आरोपी गिरफ्तार, 13 हजार नकद और मोबाइल जब्त

दुर्ग जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खेत में चल रहे अवैध जुआ  पर दबिश देकर पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये सभी आरोपी किशोर साहू के खेत में ताश की काट-पत्ती पर रुपए-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नंदिनी नगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और खेत के आसपास घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही कुछ आरोपी भागने की कोशिश में थे, लेकिन सतर्क टीम ने सभी को मौके पर ही पकड़ लिया।

दबिश के दौरान पुलिस ने ₹13,070 नकद, ताश की पत्तियां और 6 मोबाइल फोन बरामद किए। सभी सामग्री को जब्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने जिन 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया, उनके नाम इस प्रकार हैं—

1. तारण दास, निवासी सतनामी पारा नंदिनी खुंदिनी

2. फुलेन्द्र जांगड़े (47 वर्ष), निवासी नंदिनी खुंदिनी

3. मनोज लो़धी (28 वर्ष), निवासी नंदिनी खुंदिनी

4. चेतन साहू (36 वर्ष), निवासी ग्राम पथरिया

5. छबिराम यादव (24 वर्ष), निवासी ग्राम संगनी

6. मुकेश सोनवानी (36 वर्ष), निवासी नंदिनी खुंदिनी

7. किशोर साहू (29 वर्ष), निवासी नंदिनी खुंदिनी

8. दीपक साहू (18 वर्ष), निवासी अहिवारा

थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ती अवैध जुआ गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ग्रामीण इलाकों में सक्रिय ऐसे फड़ों पर नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है ताकि गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे फड़ों की सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि यदि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, जिससे समय रहते एक्शन लिया जा सके और अपराधों पर रोक लगाई जा सके।

Related posts

रायपुर के आसमान में तिरंगे का जलवा…वायुसेना के शूरवीरों ने दिखाया रोमांच और देशभक्ति का संगम

admin

रायपुर में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1537 क्विंटल धान जब्त, 42 मामलों में विभाग की सख्ती तेज

admin

रायपुर में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगा टी-20 मैच

admin

Leave a Comment