November 25, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

बीजापुर में ज्वेलर्स से 2 करोड़ के गहनों की लूट, चाकू दिखाकर बदमाश फरार!

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नेशनल हाईवे-63 पर लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। नैलसनार थाना क्षेत्र के पांडे मुर्गा गांव के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने चाकू की नोक पर एक ज्वेलर्स से गहनों से भरा बैग लूट लिया। लूटे गए गहनों की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, ज्वेलर्स अपने वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने उनका रास्ता रोककर चाकू दिखाया और वारदात को अंजाम देने के बाद जंगल की ओर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। लूटे गए गहनों की कीमत की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

Related posts

ACB का डबल एक्शन: बिलासपुर कलेक्टोरेट कर्मचारी और सक्ती के ASI रिश्वत लेते गिरफ्तार

admin

डायवर्ट रास्ते पर रफ्तार बनी काल: कांकेर में जलती कार में फंसे चार युवक, मौके पर मौत

admin

छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: गांव-गरीब, युवाओं और बेटियों के लिए सौगातों की बरसात

admin

Leave a Comment