25.2 C
Raipur
September 8, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में राजस्थान कनेक्शन का भंडाफोड़: ऑपरेशन निश्चय में ड्रग तस्कर दबोचा गया, ₹4 लाख का नशा जब्त

रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान से जुड़े एक अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 4 लाख रुपये मूल्य का नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। इस कार्रवाई से शहर में नशे की अवैध सप्लाई नेटवर्क को करारा झटका लगा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी राजस्थान से नशीला पदार्थ लाकर रायपुर और आसपास के इलाकों में इसकी सप्लाई करने की फिराक में था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाकर उसे धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से नशीला पदार्थ जब्त किया गया, जिसे आगे बिक्री के लिए लाया गया था।

आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और नशे की सप्लाई किन-किन शहरों तक फैली हुई थी। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन निश्चय के तहत नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और युवाओं को नशे से बचाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related posts

₹1 लाख की रिश्वत लेते ही बिछा ACB का जाल, जिला अस्पताल का बड़ा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार!

admin

बिलासपुर हाईकोर्ट सख्त: नाबालिग की गर्भसमापन याचिका पर मेडिकल बोर्ड देगा अंतिम राय

admin

CG Cabinet Meeting: बाढ़ राहत, किसानों और विकास योजनाओं पर आज हो सकते हैं बड़े फैसले

admin

Leave a Comment