27.9 C
Raipur
October 24, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

नेशनल वॉलीबॉल में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन: संतोष सिंह 72वीं सीनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए रेफरी नियुक्त

छत्तीसगढ़ के लिए खेल जगत से बड़ी और गर्व की खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ राष्ट्रीय वॉलीबॉल रेफरी संतोष सिंह को 72वीं सीनियर नेशनल महिला एवं पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप में रेफरी के रूप में नियुक्त किया गया है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 4 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक उत्तर प्रदेश के बनारस में आयोजित होगी, जिसमें देशभर की शीर्ष महिला और पुरुष टीमें हिस्सा लेंगी।

संतोष सिंह का यह चयन उनके लंबे अनुभव, तकनीकी दक्षता और निष्पक्ष निर्णय क्षमता का परिणाम माना जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर की इस अहम प्रतियोगिता में रेफरी की जिम्मेदारी मिलना न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि छत्तीसगढ़ के खेल परिदृश्य के लिए भी बड़ी मान्यता के रूप में देखा जा रहा है।

उनके चयन पर छत्तीसगढ़ स्टेट वॉलीबॉल एसोसिएशन ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश गागड़ा, उपाध्यक्ष मो. अकरम खान और सचिव हेमप्रकाश नायक सहित सभी पदाधिकारियों ने संतोष सिंह को शुभकामनाएं देते हुए इसे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय निर्णायक विनोद नायर, एफआईवीबी लेवल-2 कोच नितिन पाण्डेय और डी.सी.एच. सूरी बाबू ने भी उनके चयन को प्रदेश के वॉलीबॉल विकास के लिए प्रेरणादायक बताया है।

खेल विशेषज्ञों का मानना है कि इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी और प्रदेश की वॉलीबॉल पहचान और मजबूत होगी।

Related posts

21 गिरफ्तार, अब CBI करेगी पूछताछ… किस-किस पर गिरेगी गाज?

admin

घूस लेते पकड़ा गया शिक्षा विभाग का बाबू, अदालत ने सुनाई 3 साल की जेल

admin

रायपुर में डायल 112 के पुलिसकर्मी पर हमला सार्वजनिक जगह पर शराब पीने से रोका तो भड़के युवक, वर्दी फाड़ी और गाड़ी जलाने की धमकी; पुलिस ने 4 आरोपियों को किया अरेस्ट

admin

Leave a Comment