22 C
Raipur
October 22, 2026
The Defence
बड़ी खबर

जबलपुर में होटल विवाद के बाद बवाल, जैन समाज–पुलिस आमने-सामने; लाठीचार्ज में कई घायल, दो आरोपी हिरासत में

मध्य प्रदेश के जबलपुर में 2 जनवरी देर रात एक होटल के बाहर हुए विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बड़कुल स्वीट्स के पास शुरू हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि इस दौरान समाज विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी राजकुमार जैन रात करीब 11 बजे बड़कुल स्वीट्स पहुंचे थे। वहां मौजूद मैनेजर रोहित राजपूत से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर मैनेजर ने अपने साथियों को बुला लिया और मारपीट शुरू हो गई। घटना की खबर फैलते ही जैन समाज के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। हालात बिगड़ने पर कुछ युवक जान बचाकर दुकान के अंदर घुस गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ बढ़ने के कारण स्थिति नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। करीब 12 बजे के बाद 8–10 थानों का पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें कुछ लोग और पुलिसकर्मी घायल हुए।

पुलिस ने भीड़ से दो आरोपियों को सुरक्षित निकालकर हिरासत में लिया और थाने ले गई। एक अन्य आरोपी दुकान के भीतर छिपा हुआ था, जिसे बाहर निकालने की कोशिश में हालात और बिगड़ गए। पुलिस का कहना है कि यदि आरोपियों को तत्काल हिरासत में न लिया जाता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

इधर, जैन समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए लाठीचार्ज की निंदा की है। समाज के नेताओं का कहना है कि छोटी-सी कहासुनी को संवाद से सुलझाया जा सकता था और समाज विशेष के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग निंदनीय है। वहीं पुलिस का पक्ष है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग जरूरी हो गया था।

फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। इलाके में एहतियातन अतिरिक्त बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Related posts

राहुल गांधी का आरोप – मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को मौत के कगार पर पहुंचाया

admin

इतिहास रचा: नेपाल को मिली पहली महिला प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने संभाली बागडोर, राष्ट्रपति बोले- 6 महीने में होंगे आम चुनाव

admin

संभल में अध्यापिका पर एसिड फेंकने वाला आरोपी बोला- दया करिए साहब, SP ने कहा- अब ऊपर वाला करेगा इंसाफ

admin

Leave a Comment