September 4, 2026
The Defence
देश विदेश

‘वंदे मातरम्’ की गूंज के साथ कर्तव्य पथ पर दिखेगी भारत की शक्ति और संस्कृति, 30 झांकियों से सजेगा गणतंत्र दिवस

नई दिल्ली। 26 जनवरी को मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार देशभक्ति की भावना ‘वंदे मातरम्’ थीम के जरिए पूरे शबाब पर नजर आएगी। कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड में 30 आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी, जिनमें राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के मंत्रालयों की सांस्कृतिक विरासत, विकास और उपलब्धियों की झलक देखने को मिलेगी।

इस वर्ष की परेड का एक बड़ा आकर्षण भारतीय सेना की नई भैरव बटालियन होगी, जो पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में कदमताल करती दिखाई देगी। इसके साथ ही थलसेना, नौसेना और वायुसेना की संयुक्त ताकत को दर्शाने वाले आधुनिक सैन्य साजो-सामान भी प्रदर्शित किए जाएंगे।

वायुसेना के फ्लाईपास्ट में राफेल और सुखोई जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान देश की हवाई शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। हालांकि इस बार स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान फ्लाईपास्ट का हिस्सा नहीं होगा। परेड में कुल 18 मार्चिंग टुकड़ियां और कई सैन्य व सांस्कृतिक बैंड शामिल होंगे, जो समारोह को और भव्य बनाएंगे।

आयोजकों के अनुसार, इस बार का आयोजन न केवल सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करेगा, बल्कि ‘वंदे मातरम्’ के जरिए देश की एकता, सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रभक्ति की भावना को भी मजबूती से सामने रखेगा।

Related posts

25 जून को उड़ान भर सकता है Axiom-4 मिशन: स्पेसएक्स का नया ड्रैगन कैप्सूल दोपहर 12:01 बजे ISS के लिए रवाना हो सकता है; अब तक 6 बार टल चुका लॉन्च

admin

बिहार विधानसभा मतगणना: पोस्टल-बैलेट 8:00 बजे, EVM की गिनती 8:30 बजे — 4,372 टेबल पर लगभग 5 करोड़ वोट गिने जाएंगे

admin

भारत को Su-57 लड़ाकू विमान देने को रूस तैयार; पहली बार बिना शर्त तकनीक ट्रांसफर की पेशकश

admin

Leave a Comment