July 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

पंजाब–रायपुर नशा नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 29 ग्राम हेरोइन जब्त

राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आमनाका थाना पुलिस ने पंजाब से हेरोइन लाकर रायपुर में बेचने वाले एक अंतरराज्यीय तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी चाय ठेले के पास खड़े होकर ग्राहकों की तलाश कर रहा था, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि नया बायपास बिलासपुर रोड स्थित वीर सिंह चाय ठेला के पास एक युवक हेरोइन बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही आमनाका थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध की गतिविधियों पर नजर रखी। जैसे ही आरोपी ग्राहक से संपर्क करने की कोशिश करने लगा, पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 29 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सतनाम सिंह उर्फ लाडी बताया, जो पंजाब के मोगा जिले का रहने वाला है। आरोपी रायपुर के जरवाय इलाके में रहकर अवैध रूप से नशे का कारोबार कर रहा था।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उससे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह हेरोइन कहां से लाता था, रायपुर में किन लोगों को सप्लाई करता था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि जनवरी महीने में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अब तक हेरोइन, गांजा और नशीली गोलियों की तस्करी में लिप्त 10 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

निर्माणाधीन भारतमाला हाईवे बना हादसे की वजह, अधूरे पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार; चार युवक गंभीर

admin

शिक्षक युक्तियुक्तकरण नीति से दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था में सुधार

admin

महानदी जल विवाद: 44 साल पुराने मामले में 2027 में आ सकता है बड़ा फैसला

admin

Leave a Comment