July 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

दुनिया भर के छत्तीसगढ़िया एक मंच पर — 27-28 मार्च को रायपुर में प्रवासी कॉन्क्लेव का आयोजन

रायपुर राजधानी रायपुर में 27 और 28 मार्च 2026 को प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें दुनिया भर में बसे छत्तीसगढ़ मूल के नागरिक एकत्रित होंगे। इसका मुख्य उद्देश्य प्रवासी समुदाय को राज्य के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास से जोड़ना है। इस दो दिवसीय आयोजन में निवेश के अवसरों, रोजगार सृजन और अन्य विकास-संबंधी विषयों पर गहन चर्चा होगी।

कॉन्क्लेव का आयोजन नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (NACHA) और छत्तीसगढ़ एनआरआई संघ के सहयोग से किया जा रहा है, जिससे प्रवासी छत्तीसगढ़ियों को राज्य की योजनाओं तथा अवसरों के साथ जोड़ा जा सके। इस मंच पर विदेशों में रहने वाले छत्तीसगढ़ी प्रोफेशनल्स, उद्यमी और विशेषज्ञ अपने अनुभव, ज्ञान और संसाधनों को साझा करेंगे, जिससे राज्य में निवेश और रोजगार के नए अवसर उत्पन्न हो सकें।

कॉन्क्लेव के दौरान निवेश, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, उद्योग, स्टार्टअप और कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा सरकार और प्रवासी समुदाय के बीच सीधे संवाद स्थापित करना भी इस आयोजन का एक महत्त्वपूर्ण पहलू है। आयोजकों ने बताया है कि पंजीयन प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी, ताकि प्रतिभागी आसानी से रजिस्ट्रेशन करा सकें।

इस कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ की वैश्विक पहचान को मजबूत करने और राज्य के विकास में प्रवासी समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related posts

आख़िरी कॉल बना हत्या का सुराग: दोस्ती, उधारी और शराब ने ली युवक की जान

admin

रायपुर में 4 से 8 अक्टूबर तक दिव्य दरबार: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सुनाएंगे हनुमंत कथा

admin

रेडी टू ईट योजना का पुनर्जन्म: महिलाओं को फिर मिला अधिकार 🔸 साय सरकार ने लौटाया महिला समूहों का हक, भूपेश सरकार ने छीना था काम

admin

Leave a Comment